सिक्किम समाचार

image

रुमटेक में आयुष शिविर ने बढ़ाई स्वास्थ्य जागरूकता

गंगटोक : सिक्किम सरकार के आयुष विभाग ने स्थानीय सोचेगांग स्थित 10 शय्या वाले आयुष अस्पताल के माध्यम से रुम्‍तेक स्थित जिमचुंग मोनेस्ट्री में आयुष आउटरीच स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया। शिविर का उद्देश्य आयुष चिकित्सा पद्धतियों के जरिए लोगों को रोगों से बचाव, स्वस्थ जीवनशैली और नियमित स्वास्थ्य जांच के प्रति जागरूक करना था। शिविर…

image

एसडीएफ ने निर्वाचन क्षेत्र स्तरीय र्कायकारिणी समिति का किया गठन

नामची : सिक्किम के नवनिर्माण अभियान के तहत जमीनी स्तर पर पार्टी संगठन को मजबूत करने की दिशा में Sikkim Democratic Front (एसडीएफ) ने नामथांग-रातेपानी विधानसभा क्षेत्र में निर्वाचन क्षेत्र स्तरीय कार्यकारी समिति का गठन किया है। एसडीएफ प्रवक्ता योजना खालिंग राई ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष पवन चामलिंग के नेतृत्व और मार्गदर्शन में आयोजित…

image

डिजिटल कृषि की ओर पाकिम के कदम, एग्रीस्टैक पर अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण

पाकिम : जिले के सभी अनुमंडलों के राजस्व अधिकारियों, राजस्व निरीक्षकों, प्रधान व राजस्व सर्वेक्षकों के लिए सोमवार को जिला प्रशासनिक केंद्र में एग्रीस्टैक पर एक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अतिरिक्त जिलाधिकारी (मुख्यालय) सबिंद्र राई की अध्यक्षता में हुए इस प्रशिक्षण का उद्देश्य अधिकारियों को एग्रीस्टैक फार्मर रजिस्ट्री मोबाइल एप्लिकेशन तथा डिजिटल प्लेटफॉर्म के…

image

माताओं के सम्मान का संदेश हर घर तक पहुंचे : साम्दुप लेप्चा

नामची : आगामी 10 अगस्त को स्थानीय भाईचुंग स्टेडियम में आयोजित होने वाले द्वितीय आमा सम्मान दिवस की तैयारियों के तहत महिला, बाल, वरिष्ठजन एवं दिव्यांग कल्याण मंत्री साम्दुप लेप्चा ने आज जिला सूचना केंद्र का दौरा किया। इस दौरान मंत्री ने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों के साथ प्रचार-प्रसार की तैयारियों की समीक्षा…

image

मुख्यमंत्री ने राज्यपाल से की मुलाकात

गंगटोक : सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर के दो वर्ष का सफल कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर, सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने आज लोकभवन में राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अपने एवं सिक्किम की समस्त जनता की ओर से राज्यपाल को उनके दो वर्षों के सफल कार्यकाल…

image

‘कर्ज लेना दिवालियापन नहीं’’, सीएपी के आरोपों पर भाजपा का जवाब

गंगटोक : सिक्किम की वित्तीय स्थिति को लेकर राज्य में सियासी विवाद तेज हो गया है। विपक्षी सिटिजन एक्शन पार्टी (सीएपी) ने राज्य को दिवालिया करार देते हुए सरकार की आर्थिक नीतियों पर सवाल उठाए हैं, जबकि सत्तारूढ़ सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) सरकार और भाजपा ने इस दावे को पूरी तरह निराधार, भ्रामक और राजनीतिक…

image

जन उन्मुक्ति दिवस परिवर्तन का प्रतीक : मंत्री गुरुंग

पाकिम : सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) ने 9वें जन उन्मुक्ति दिवस एवं दूसरे आमा सम्मान दिवस को ऐतिहासिक और भव्य बनाने के उद्देश्य से छुजाचेन विधानसभा क्षेत्र के रंगेली मेला मैदान स्थित सामुदायिक भवन में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की। बैठक में क्षेत्रीय विधायक एवं मंत्री पुरण कुमार गुरुंग मुख्य रूप से उपस्थित रहे।…

image

जन उन्मुक्ति और आमा सम्मान दिवस की तैयारी, चालक मोर्चा ने बनाई रणनीति

रेसीथांग : आगामी 10 अगस्त को नामची के भाइचुंग स्टेडियम में आयोजित होने वाले 9वें जन उन्मुक्ति दिवस एवं दूसरे आमा सम्मान दिवस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर एसकेएम चालक मोर्चा ने सोमवार को अपने मुख्यालय रेसीथांग में समन्वय बैठक आयोजित की। बैठक की अध्यक्षता चालक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कमल तमांग ने की। इसमें…

image

खेल, संस्कृति और देशभक्ति के रंग में रंगा गेजिंग का स्वतंत्रता दिवस समारोह

गेजिंग : गेजिंग जिले में आयोजित 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 के जिला स्तरीय कार्यक्रम का दूसरा दिन सोमवार को क्योंगसा स्टेडियम में उत्साह और देशभक्ति के माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट तेंजिंग डी डेन्जोंग्‍पा मुख्य अतिथि तथा सहायक पुलिस अधीक्षक (एएसपी) सोनम वांगदी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित…

image

उद्यमियों के लिए बिजनेस पिचिंग सत्र आयोजित

पाकिम : सिक्किम सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग विभाग द्वारा आयोजित जिला स्तरीय सिक्किम राइज (रियलाइजिंग आइडियाज, शेपिंग एंटरप्रेन्योरशिप) कार्यक्रम के दूसरे दिन सोमवार को उद्यमियों के लिए बिजनेस पिचिंग सत्र आयोजित किया गया। इस दौरान पाकिम जिले के विभिन्न उद्यमियों ने विशेषज्ञ जूरी के समक्ष अपने नवाचार आधारित व्यावसायिक विचार एवं परियोजनाएं प्रस्तुत कीं।…

National News

Politics