गंगटोक : सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर ने आज बारदांग स्थित ‘प्रेरणा स्थल’ से वापस गंगटोक लौटते समय राष्ट्रीय राजमार्ग-10 के 20 मील पर हुए भारी भूस्खलन क्षेत्र का जमीनी निरीक्षण किया। मानसून की निरंतर और बारिश के कारण पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा और पत्थर गिरने से यह मुख्य रास्ता वर्तमान में पूरी तरह अवरुद्ध है और वाहनों की आवाजाही ठप है।
स्थिति का जायजा लेने के लिए राज्यपाल महोदय मुख्य मार्ग पर रुके, जहां राष्ट्रीय राजमार्ग और बुनियादी ढांचा विकास निगम लिमिटेड (एनएचआईडीसीएल) के अधिकारियों ने राज्यपाल को इस भूस्खलन की चुनौतियों और वर्तमान स्थिति से अवगत कराया।
अधिकारियों ने राज्यपाल को रिपोर्ट दी कि मलबे को साफ करने और मार्ग को दोबारा खोलने के लिए बड़े पैमाने पर बहाली का कार्य चल रहा है। राज्यपाल ने अधिकारियों को यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और सिक्किम की इस जीवन रेखा को सुरक्षित रूप से बहाल करने पर विशेष जोर दिया।
No Comments: