सिक्किम समाचार

image

छोग्याल सर ताशी नामग्याल मेमोरियल कप में थंडरबोल्ट नॉर्थ यूनाइटेड चैंपियन

गंगटोक : पालजोर स्टेडियम में शनिवार को आयोजित स्वतंत्रता दिवस फुटबॉल टूर्नामेंट छोग्याल सर ताशी नामग्याल मेमोरियल कप 2026 के फाइनल मुकाबले में थंडरबोल्ट नॉर्थ यूनाइटेड ने खिताब अपने नाम किया। फाइनल में टीम ने सेंट जोसेफ कॉलेज, दार्जिलिंग को हराया, जिसे उपविजेता से संतोष करना पड़ा। फाइनल मुकाबला स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर…

image

एसआईआर की प्रगति की हुई समीक्षा

सोरेंग : डीसी सह डीईओ धीरज सुबेदी की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की साप्ताहिक बैठक हुई। बैठक में मतदाता सूची के चल रहे एसआईआर की प्रगति की समीक्षा की गई। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने विधानसभा क्षेत्रवार पुनरीक्षण कार्य की प्रगति की जानकारी दी।…

image

आयुष की पाठशाला में स्वास्थ्य का पाठ, छात्रों और अभिभावकों को किया जागरूक

पाकिम : पाकिम जिला आयुष विभाग की ओर से शुक्रवार को रेनॉक स्थित रुगदुंग पी स्कूल में आयुर्विद्या स्कूल स्वास्थ्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों, विद्यालय कर्मियों और अभिभावकों को निवारक स्वास्थ्य देखभाल, स्वस्थ जीवनशैली तथा समग्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम का समन्वय रेनॉक सीएचसी के होम्योपैथी चिकित्सा…

image

‘विकसित सिक्किम-2047’ की ओर बढ़ रहा राज्य, पांच स्तंभों पर होगी विकास की नई इबारत : प्रेम सिंह तमांग

गंगटोक : 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने राज्यवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए स्वतंत्रता संग्राम के ज्ञात-अज्ञात सेनानियों के बलिदान को नमन किया है। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की स्वतंत्रता असंख्य लोगों के साहस, त्याग और अटूट…

image

युवाओं की शक्ति से साकार होगा विकसित सिक्किम का सपना : राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर

गंगटोक : सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सिक्किम अपनी विकास यात्रा के अगले चरण में प्रवेश कर चुका है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने तीव्र, समावेशी और पर्यावरणीय रूप से सतत विकास के लिए पांच रणनीतिक स्तंभ तय किए…

image

सिक्किम में एसआईआर अंतिम चरण में, 6 सितंबर को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची

गंगटोक : सिक्किम में मतदाता सूची के वर्ष 2026 के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) राज कुमार यादव, आईएएस ने शुक्रवार को पुनरीक्षण की प्रगति, सुनवाई, दावे एवं आपत्तियों तथा अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन की समय-सारिणी की जानकारी दी। सीईओ के अनुसार एसआईआर…

image

10 लाख ओक के पौधों से संवरेगा सिक्किम का पर्यावरण, पेलिंग से शुरू हुआ अभियान

गेजिंग : विकसित भारत-विकसित सिक्किम अभियान के तहत गेजिंग जिले के पेलिंग चेरेन्जी स्थित स्काइवॉक परिसर से शुक्रवार को ‘मिशन मिलियन ओक ट्री 2047’ अभियान का विधिवत शुभारंभ किया गया। पर्यावरण संरक्षण, हरियाली विस्तार और प्राकृतिक संपदा के संरक्षण के उद्देश्य से शुरू किए गए इस अभियान के तहत सिक्किम में 10 लाख से अधिक…

image

‘वन्दे मातरम्’ की गूंज और तिरंगे के सम्मान से सराबोर हुआ गंगटोक

गंगटोक : सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर की गरिमामयी उपस्थिति में आज गंगटोक में राष्ट्रीय एकता, ऐतिहासिक स्मरण और देशभक्ति से ओत-प्रोत एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग भी विशिष्ट रूप से उपस्थित रहे। इस राष्ट्रव्यापी उत्सव में तीन महत्वपूर्ण ऐतिहासिक प्रसंगों का एक साथ…

image

15 अगस्त को एसटीएनएम में होगा पहला ट्रांसप्लांट

गंगटोक : सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग के नेतृत्व में राज्य का स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग 15 अगस्त से गंगटोक के सिच्‍चे स्थित नए एसटीएनएम अस्पताल में किडनी प्रत्यारोपण सेवा शुरू करने जा रहा है। राज्य में पहली बार किडनी प्रत्यारोपण की सुविधा उपलब्ध होने जा रही है। स्वास्थ्य मंत्री जीटी ढुंगेल ने…

image

एसआईआर के तहत सुनवाई की प्रक्रिया जारी

सोरेंग : सोरेंग जिले में मतदाता सूची के चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत सुनवाई की प्रक्रिया लगातार जारी है। जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में संबंधित निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी, सहायक निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी तथा अतिरिक्त सहायक निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों द्वारा मामलों की सुनवाई की जा रही है। शुक्रवार को जिले में कुल…

National News

Politics