सिक्किम समाचार

image

नगर पालिका चुनाव को लेकर प्रारंभिक बैठक संपन्न

गेजिंग : आगामी नगर पालिका चुनाव 2026 के संबंध में गेजिंग नगर पंचायत के लिए आज जिला प्रशासनिक केंद्र में एक प्रारंभिक बैठक आयोजित की गई। जिला कलेक्टर सह निर्वाचन अधिकारी तेनजिंग डी डेन्जोंग्पा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में जिला पुलिस अधीक्षक छिरिंग शेरपा, अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुरेश राई, एडीसी (मुख्यालय) तृप्ति हांगमा…

image

स्थानीय लोगों ने शुरू किया एसकेएम ब्लॉक स्तरीय पार्टी कार्यालय का निर्माण

गेजिंग : सर्दोंग-लुंगजिक क्षेत्र में सत्तारूढ़ सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) का ब्लॉक स्तरीय पार्टी कार्यालय निर्माण कार्य स्थानीय लोगों की सक्रिय भागीदारी से प्रारंभ हो गया है। यह पहल क्षेत्र के विधायक सुदेश कुमार सुब्बा तथा पार्टी मुख्यालय के निर्देशानुसार अपर सर्दो क्षेत्र में शुरू की गई है। स्थानीय निवासियों ने पार्टी की कार्यशैली पर…

image

अग्नि सुरक्षा प्रदर्शन एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

गंगटोक : गंगटोक जिले के खाम्दोंग व रॉकदोंग-तिनतेक ब्लॉकों के प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों और प्रतिनिधियों के लिए पीएमश्री गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सिंगताम में अग्नि सुरक्षा प्रदर्शन एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम जिला शिक्षा कार्यालय द्वारा फायर स्टेशन सिंगताम के सहयोग से आयोजित किया गया। इसमें खाम्दोंग व रॉकदोंग-तिनतेक ब्लॉकों…

image

सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर रोक को लेकर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित

गंगटोक : राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड-सिक्किम ने 18 मार्च को सिंगताम नगर पंचायत सामुदायिक हॉल में एक जागरुकता और संवेदनशीलता कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक और प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2016 सहित उसके बाद किए गए संशोधनों के बारे में नागरिकों और अधिकारियों को प्रशिक्षित करना था। कार्यक्रम…

image

‘कनेक्ट टू सीएम’ पहल के तहत लाभार्थियों को सुविधाओं का हुआ वितरण

मंगन : ‘कनेक्ट टू सीएम’ पहल के तहत जिले के पासिंगदांग ब्लॉक प्रशासनिक केंद्र में आज जरूरतमंद लाभार्थियों में सुविधा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में ब्लॉक विकास अधिकारी डॉ महेंद्र तमांग ने अपने स्वागत भाषण में कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम पिछले वर्ष अक्टूबर से…

image

जनगणना को लेकर तीन दिवसीय फील्ड ट्रेनर प्रशिक्षण आयोजित

गंगटोक : देश में अगले साल होने वाली जनगणना के कुशल और सटीक कार्यान्वयन हेतु 16 से 18 मार्च तक स्थानीय सिच्‍चे स्थित डीएसी में तीन दिवसीय फील्ड ट्रेनर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें गंगटोक, पाकिम और मंगन जिलों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में गंगटोक एडीएम सह जिला जनगणना…

image

पर्यटन राज्य की अर्थव्यवस्था का प्रमुख आधार : मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग

गंगटोक : सिक्किम की प्रीमियम आतिथ्य अवसंरचना को सशक्त बनाने और गंगटोक को उच्च मूल्य, विवाह एवं माइस पर्यटन के प्रमुख गंतव्य के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई। राज्य के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने आज चिंतन भवन में आयोजित औपचारिक समारोह में 150 कमरों वाले पांच सितारा…

image

मुख्यमंत्री ने युवा क्रिकेटरों के साथ बिताया समय

गंगटोक : सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने रविवार को माइनिंग क्रिकेट ग्राउंड में सिक्किम क्रिकेट एसोसिएशन के युवा खिलाड़ियों के साथ समय बिताया। उभरती खेल प्रतिभाओं से मुलाकात कर उन्होंने संतोष व्यक्त किया। अपने दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों के साथ भोजन तैयार किया और उसे साझा भी किया। उन्होंने खिलाड़ियों से…

image

नई श्रम संहिताओं का परीक्षण कर रहा है सिक्किम : भीम ठटाल

गंगटोक : श्रम विभाग, सिक्किम की एक टीम ने सचिव भीम ठटाल (Bhim Thatal) के नेतृत्व में 27 एवं 28 फरवरी को नई दिल्ली स्थित कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) मुख्यालय, किदवई नगर में आयोजित पांचवें क्षेत्रीय सम्मेलन में भाग लिया। यह सम्मेलन श्रम और रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित किया गया था। पहले…

image

अगलगी में घर जलकर खाक

पाकिम : आरिटार जीपीयू के अंतर्गत अपर खाम्दोंग वार्ड में 27 फरवरी को हेमनाथ नावबाग के घर भीषण आग लगने की घटना के बाद पाकिम जिला प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए प्रभावित स्थल का निरीक्षण करने और नुकसान का आकलन करने के लिए टीम भेजी। आग की लपटों ने आवासीय भवन को पूरी तरह…

National News

Politics