गंगटोक : शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने सिक्किम सहित देश-दुनिया के सभी शिक्षकों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि शिक्षकों का समाज और राष्ट्र के निर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है। उनका ज्ञान, मार्गदर्शन, धैर्य और समर्पण युवा मन को प्रेरित करता है, उनमें जीवन-मूल्यों का विकास करता है तथा विद्यार्थियों को सीखने, सपने देखने और बेहतर भविष्य के लिए प्रयास करने की प्रेरणा देता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षक दिवस महान विद्वान, शिक्षाविद और भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। उनका जीवन शिक्षा की परिवर्तनकारी शक्ति का उत्कृष्ट उदाहरण रहा है।
उन्होंने इस विशेष अवसर पर शिक्षकों के निस्वार्थ योगदान को नमन करते हुए कहा कि विद्यार्थियों और समाज के जीवन पर शिक्षकों का प्रभाव लंबे समय तक बना रहता है। उन्होंने सभी शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
No Comments: