आर्थिक विकास में उद्यमिता की भूमिका महत्वपूर्ण : आदित्य गोले

स्टार्टअप इंडिया पर कार्यशाला आयोजित

सोरेंग : उद्यमिता के बढ़ावे एवं नए उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सोरेंग डीआईसी द्वारा स्टार्टअप इंडिया और केंद्रीय उद्योग एवं आंतरिक व्यापार प्रोत्साहन विभाग (डीपीआईआईटी) के साथ आज स्थानीय रुर्बन कॉम्प्लेक्स में ‘ट्रांसफॉर्मिंग एंटरप्रेन्योरियल जर्नी अक्रॉस स्टेट एंड डिस्ट्रिक्ट्स’ कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें सोरेंग-चाकुंग के विधायक आदित्य गोले मुक्चय अतिथि और एडीसी डीआर बिष्ट सक्वमानीय अतिथि के तौर पर शामिल हुए।

इस अवसर पर विधायक गोले ने अपने प्रेरक भाषण में उपस्थित लोगों की रोजी-रोटी को बेहतर बनाने में उद्यमिता की भूमिका पर जोर दिया गया। उन्होंने विभिन्न योजनाओं के जरिए सरकार की लगातार मदद का भरोसा दिलाते हुए सोरेंग डीआईसी और राज्य वाणिज्य व उद्योग विभाग को इस आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने प्रतिभागियों से ऐसी पहलों का पूरा फायदा उठाने की अपील की।

उनके साथ, एडीसी डीआर बिष्ट ने भी जिले के युवाओं की छिपी हुई क्षमता पर जोर देते हुए तेजस को उद्यमिता एवं रोजगार को बढ़ावा देने वाला एक महत्वपूर्ण मंच बताया। उन्होंने नौकरी ढूंढने वालों के बजाय नौकरी देने वाले बनने की अहमियत पर जोर देते हुए कौशल विकास और स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने हेतु प्रोत्साहित किया।

डीआईसी महाप्रबंधक अनुला गुरुंग ने तेजस पहल का अवलोकन प्रदान करते हुए बताया कि यह कार्यशाला उद्यमिता और अलग-अलग सरकारी योजनाओं के बारे में जागरुकता बढ़ाने के लिए की जा रही है। उन्होंने विस्तार से बताया कि कैसे तेजस को उभरते हुए उद्यमियों को आवश्यक जानकारी, दिशा-निर्देश और संस्थागत सहयोग देकर उन्हें आगे बढ़ाने के लिए डिजाइन किया गया है।

इसके अलावा, डीआईसी जीएम ने बिजनेस आइडिया को आसान बनाने, रजिस्ट्रेशन में मदद करने और उद्यमियों को जरूरी योजना एवं सपोर्ट सिस्टम से जोड़ने में डीआईसी की अहम भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि लगातार कोशिशों और मिलकर की जाने वाली पहलों से सिक्किम स्टार्टअप्स के बढऩे और कामयाब होने के लिए लगातार एक अच्छा माहौल बना रहा है।

वहीं, डीपीआईआईटी के उपनिदेशक मोहम्मद आलम अंसारी ने तेजस पहल और बड़े स्टार्टअप इकोसिस्टम के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने डीपीआईआईटी के फ्रेमवर्क, इसके मुख्य पिलर्स और क्रेडिट गारंटी योजना जैसी अलग-अलग योजनाओं पर चर्चा की, जिसमें फंडिंग, इनक्यूबेशन और मार्केट लिंकेज पर फोकस किया गया।

इस दौरान, स्टार्टअप इंडिया डीपीआईआईटी एसोसिएट्स सीमा चरण एवं ऋषि दीवान के साथ कई अन्य विशेषज्ञों ने भी सत्र प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के दौरान, सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इस कार्यक्रम में पंचायत सदस्यों, विधायक के ओएसडी राजेन बस्‍नेत, विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों, स्थानीय उद्यमियों और एसएचजी सदस्यों ने भाग लिया।

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

National News

Politics