मंगन : ई-ग्राम स्वराज योजना के तहत 2025-26 के लिए 15वें सीएफसी एवं 6वें एसएफसी के अंतर्गत फंड पर चर्चा, आवंटन और उसे मंज़ूरी देने के उद्देश्य से आज मंगन जिला पंचायत की एक बैठक हुई। जिला पंचायत अध्यक्ष काडो लेप्चा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में उपाध्यक्ष सोनम किपा भूटिया, लाचुंग पिपन सोनम टी लाचुंग्पा, जिला पंचायत सदस्य, अधिकारी और अन्य भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की एमडीजेडपी अतिरिक्त सचिव सह कर्मा थेन्डुप भूटिया के स्वागत भाषण से शुरू हुई बैठक डीई कर्मा सोनम भूटिया ने अपनी विस्तृत मासिक प्रगति रिपोर्ट में चल रही योजनाओं और विकास कार्यों की समग्र भौतिक और वित्तीय स्थिति पर प्रकाश डाला। इसमें उन्होंने निर्धारित लक्ष्यों के मुकाबले हासिल की गई प्रगति, फंड के उपयोग की स्थिति, योजना-वार कार्यान्वयन और इस अवधि के दौरान दर्ज की गई प्रमुख उपलब्धियों के बारे में बताया।
इसके बाद, लेखा अधिकारी चुसोंग लेप्चा ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए ई-ग्राम स्वराज योजना के तहत 15वें सीएफसी और 6वें एसएफसी के अंतर्गत फंड आवंटन का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करते हुए फंड के प्रस्तावित वितरण और क्षेत्र-वार आवंटन की रूपरेखा प्रस्तुत की।
वहीं, जिला पंचायत कर्मचारी फूलदेन भूटिया ने 2025-26 के लिए वार्षिक योजना प्रस्तुत की। इसमें उन्होंने आगामी वित्तीय वर्ष के लिए प्रमुख प्राथमिकताओं, प्रस्तावित विकास गतिविधियों और कार्यान्वयन की रूपरेखा पर प्रकाश डाला।
बैठक में एक खुली चर्चा में सदस्यों ने प्रस्तावित योजनाओं और फंड के उपयोग के संबंध में अपने विचार और सुझाव साझा किए। इसके बाद, मंगन के अध्यक्ष कादो लेप्चा ने फंड के पारदर्शी आवंटन, विकास योजनाओं के प्रभावी कार्यान्वयन और पूरे जिले में संतुलित एवं सतत विकास सुनिश्चित करने के लिए सभी सदस्यों की सामूहिक जिम्मेदारी को महत्वपूर्ण बताया। बैठक में मंगन एसडीएम संदीप कुमार ने डीसी सह सचिव अनंत जैन की ओर से अपने वक्तव्य में ‘वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम’ के तहत प्रमुख सार्वजनिक उपयोग के बुनियादी ढांचे के रखरखाव और मरम्मत की आवश्यकता पर ज़ोर दिया।
No Comments: