सिक्किम समाचार

image

राज्य में साइबर अपराध के मामलों में तेज वृद्धि

गंगटोक : सिक्किम में वित्तीय अपराधों और साइबर धोखाधड़ी के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। गंगटोक पुलिस ने हाल ही में साइबर धोखाधड़ी और नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी के तीन बड़े मामलों की सूचना दी है जिनमें 15 लाख रुपये से ज़्यादा का नुकसान हुआ है। पुलिस अधिकारियों ने जनता से…

image

पोषण पखवाड़ा पर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित

गंगटोक : 8वें पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम के अवसर पर महिला, बाल, वरिष्ठजन एवं दिव्यांग कल्याण विभाग के तहत राबदांग ग्रामीण परियोजना द्वारा चुकुम लिंगम आईसीडीएस केंद्र में कार्यक्रम आयोजित किया गया। सिमिक लिंग्जे स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्र तथा स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग के समन्वय से आयोजित इस कार्यक्रम का विषय “जीवन के पहले छह…

image

‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ पारित नहीं होना दुखद : राजकुमारी थापा

गंगटोक : सत्तारूढ़ सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) पार्टी ने ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ पारित नहीं हो पाने पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। साथ ही, एसकेएम ने मांग की है कि यह अधिनियम 2029 के चुनाव से पहले लागू किया जाए। उल्लेखनीय है कि इस अधिनियम के समर्थन में कल राजधानी…

image

महिलाओं की जागरुकता और सहभागिता से महिला रैली बनी ऐतिहासिक : राजकुमारी थापा

गंगटोक : ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के समर्थन में कल आयोजित विशाल रैली और इस मुद्दे पर एसकेएम पार्टी के रुख की जानकारी देने के लिए आज राजधानी के एक होटल में पत्रकार सम्मेलन आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तामांग के मार्गदर्शन में आयोजित इस ऐतिहासिक रैली को सफल बताते हुए विधानसभा उपाध्यक्ष एवं…

image

जिलाधिकारी ने तिकजेक क्लिफ पर सुरक्षा अवरोधों का किया निरीक्षण

गेजिंग : जिला कलेक्टर गेजिंग, तेनजिंग डी. डेनजोंग्‍पा ने एसई पावर जेपी सुब्बा, आरटीओ गेजिंग राम हांग सुब्बा, एसडीएम गेजिंग संदेश सुब्बा, डीई (रोड्स एंड ब्रिजेस) संतोष सिंह, एई (पीएमजीएसवाई) ओम प्रकाश गुरुंग, विभिन्न विभागों के अधिकारियों, संबंधित पंचायत अध्यक्ष एवं पंचायत सदस्यों के साथ मिलकर तिकजेक क्लिफ पर सुरक्षा अवरोधों का निरीक्षण किया। चट्टान…

image

सोशल मीडिया कंटेंट निर्माण पर प्रशिक्षण आयोजित

नामचेबुंग : सिक्किम इंस्पायर्स कार्यक्रम के तहत पाकिम जिला एकीकृत आर्थिक समावेशन कार्य योजना के अंतर्गत नामचेबुंग जीपीके में आयोजित सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएशन प्रशिक्षण कार्यक्रम आज संपन्न हो गया। जिला आईईआईएपी समिति और राज्य कौशल विकास विभाग द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय युवाओं और महिलाओं को डिजिटल कंटेंट बनाने…

image

बच्चों के आहार में पौष्टिक भोजन शामिल करना जरूरी : विनीता गुरुंग

नामची : महिला, बाल, वरिष्ठजन एवं दिव्यांग कल्याण विभाग के नामची जोन-1 द्वारा आज सुनामगांव आईसीडीएस केंद्र में 8वां पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सिंघिथांग जिला पंचायत सदस्य बिनिता गुरुंग मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। “जीवन के पहले छह वर्षों में अधिकतम मस्तिष्क विकास और जीवन के पहले 1000 दिनों…

image

कार्यस्थल पर सुरक्षा को लेकर परामर्श कार्यक्रम आयोजित

गंगटोक : ‘कार्यस्थल सुरक्षा हस्तक्षेप’ पर सिक्किम इंस्पायर्स के तहत हितधारकों के साथ मिलकर महिला, बाल, वरिष्ठजन एवं दिव्यांग कल्याण विभाग द्वारा आज यहां एक परामर्श कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यशाला में विभिन्न विभागों के हितधारकों और अधिकारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। महिला, बाल, वरिष्ठजन एवं दिव्यांग कल्याण विभाग की विशेष सचिव वंदना…

image

तिमी चाय बगान ने बनाया रिकार्ड : नीलामी में ₹27,000 प्रति किलोग्राम का मिला भाव

गंगटोक : सिक्किम का राज्य-स्वामित्व वाला तिमी चाय बागान इस सीजन की शानदार शुरुआत दर्ज करते हुए सुर्खियों में है। आधिकारिक बयान के अनुसार, 18 अप्रैल को इसकी फर्स्ट फ्लश ऑर्गेनिक चाय ने नीलामी में रिकॉर्ड 27,000 रुपये प्रति किलोग्राम का भाव हासिल किया। सुंदर स्वाद और उच्च गुणवत्ता के लिए जानी जाने वाली इस…

image

पशुपालन मंत्री ने केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह से की मुलाकात

गंगटोक : सिक्किम के पशुपालन एवं पशु चिकित्सा सेवाएं मंत्री पूरन कुमार गुरुंग के नेतृत्व में एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने 18 अप्रैल को नई दिल्ली स्थित आधिकारिक आवास पर केंद्रीय मत्स्य, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री राजीव रंजन सिंह (ललन सिंह) से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में पशुपालन एवं पशु चिकित्सा सेवाएं विभाग के प्रधान निदेशक डॉ…

National News

Politics