सोलो साइक्लिस्ट आशा मालवीय ने की राज्यपाल से मुलाकात

गंगटोक : आज लोकभवन, सिक्किम में राज्यपाल श्री ओम प्रकाश माथुर से राष्ट्रीय स्तर की एथलीट एवं सोलो साइक्लिस्ट सुश्री आशा मालवीय ने शिष्टाचार भेंट की।

सुश्री मालवीय वर्तमान में 78वें भारतीय सेना दिवस के अवसर पर देशव्यापी साइक्लिंग अभियान पर हैं, जिसमें वे भारत के पश्चिमी छोर से पूर्वी सीमा तक 7,800 किलोमीटर की यात्रा कर रही हैं। अब तक उन्होंने 6,400 किलोमीटर की दूरी तय कर गंगटोक पहुंचा है।

राज्यपाल ने सुश्री मालवीय के साहस और महिला सशक्तिकरण के संकल्प की सराहना करते हुए कहा कि यह अभियान युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है और राष्ट्र के प्रति समर्पण का प्रतीक है। राज्यपाल ने सुश्री मालवीय को इस यात्रा की सफलता के लिए शुभकामनाएँ दीं हैं और आशा व्यक्त की है कि उनका यह प्रयास समाज में सकारात्मक ऊर्जा और उत्साह का संचार करेगा।

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

National News

Politics