सिक्किम समाचार

image

एडवेंचर टूरिज्म पर परामर्श कार्यशाला आयोजित

गेजिंग : जिले में एडवेंचर टूरिज्म के विकास और संपूर्ण सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग के तत्वावधान में इंडियन हिमालयन सेंटर फॉर एडवेंचर एंड इको-टूरिज्म (आईएचसीएई) चेमचे ने आज योक्सम पर्यटन सूचना केंद्र में “सुरक्षित एवं टिकाऊ ऊंचाई वाले पर्यटन के लिए कौशल अंतर विश्लेषण और प्रशिक्षण की जरूरतें”…

image

स्वच्छ मछली प्रसंस्करण पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

पाकिम : ‘स्वच्छ मछली प्रसंस्करण एवं मूल्य संवर्धन, कोल्ड चेन और बाजार संपर्क सहयोग’ विषय पर तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आज नामचेबुंग जीपीके हॉल, पाकिम में संपन्न हुआ। इस प्रशिक्षण का आयोजन राष्ट्रीय मत्स्य विकास बोर्ड (एनएफडीबी), गुवाहाटी के पूर्वोत्तर क्षेत्रीय केंद्र द्वारा, भारत सरकार के मत्स्य, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय के अंतर्गत, सिक्किम…

image

जल जीवन मिशन को लेकर बैठक आयोजित

पाकिम : जल जीवन मिशन (जेजेएम) से संबंधित जिला स्तरीय समिति की बैठक आज जिला प्रशासनिक केंद्र, पाकिम के सम्मेलन कक्ष में जिला कलेक्टर रोहन अगवाने की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में समिति के सदस्य, अतिरिक्त जिला कलेक्टर (विकास) सांगे ग्‍याछो भूटिया, मुख्य शिक्षा अधिकारी नारायण मिश्र, जिला कार्यालय के डिविजनल इंजीनियर कैलाश शर्मा,…

image

गंगटोक के डीपीएच वार्ड के लिए मतदान संपन्न

गंगटोक : सिक्किम में शहरी स्थानीय निकाय (यूएलबी) चुनाव के तहत 63 वार्डों में से केवल एक वार्ड-डीजल पावर हाउस (डीपीएच), जो गंगटोक नगर निगम के अंतर्गत आता है, में ही शुक्रवार को मतदान हुआ। राज्य चुनाव आयोग के अनुसार, वार्ड संख्या 10 (डीजल पावर हाउस) में सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक…

image

प्रधानमंत्री 30 से अधिक परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन व शिलान्यास

गंगटोक : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 अप्रैल को दो दिवसीय दौरे पर सिक्किम पहुंचेंगे। यह दौरा खास इसलिए है क्योंकि राज्य अपने राज्‍यत्‍व की 50वीं वर्षगांठ मना रहा है। वे दोपहर करीब 3 बजे लिबिंग स्थित सेना के हेलीपैड पर उतरेंगे, जिसके बाद लोक भवन तक भव्य रोड शो होगा। सिक्किम के विभिन्न समुदायों के…

image

प्रधानमंत्री की यात्रा को लेकर मुख्य सचिव ने की उच्चस्तरीय तैयारी बैठक

गंगटोक : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आगामी सिक्किम यात्रा की व्यवस्थाओं की समीक्षा के‍ लिए आज ताशीलिंग सचिवालय सभागार में मुख्य सचिव आर तेलंग की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय तैयारी बैठक की गई। बैठक में सुरक्षा तैयारियों का व्यापक मूल्यांकन करते हुए पीएम की यात्रा के दौरान विभिन्न एजेंसियों के बीच निर्बाध समन्वय, बारीक…

image

सहकारी समितियों के प्रबंधकों व सचिवों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

गंगटोक : गंगटोक जिले के पैक्‍स, मिल्क पीसीएस, एसीआई प्रबंधकों व सचिवों और सहकारी निरीक्षकों के लिए कर अनुपालन, स्टॉक टेकिंग और नकद व आरडी विवरण पर सिक्किम राज्य सहकारी संघ (एसआईसीयूएन) द्वारा आज यहां एक व्यापक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला सहकारिता विभाग के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में उद्घाटन अवसर पर…

image

समाज के कमजोर वर्गों की सुरक्षा के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी : मन माया सुब्बा

सोरेंग : महिला व बाल संरक्षण, कानूनी अधिकार और सामुदायिक जिम्मेदारी को लेकर जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा नॉर्थ ईस्ट सपोर्ट सेंटर एंड हेल्पलाइन (एनईएससीएच) के सहयोग से हाथीढुंगा सेकेंडरी स्कूल में एक जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जिला बाल संरक्षण इकाई अधिकारी, कानूनी विशेषज्ञ और स्वास्थ्य पेशेवर के साथ दिल्ली की ‘आवाजें फाउंडेशन’…

image

आपदा प्रबंधन अधिकारियों के लिए AI के उपयोग पर प्रशिक्षण आयोजित

पाकिम : पाकिम जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा आपदा प्रबंधन अधिकारियों के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के उपयोग पर आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज समापन हो गया। स्थानीय सेंट जेवियर्स स्कूल में आयोजित समापन समारोह में राज्य राहत आयुक्त रिनजिंग छेवांग भूटिया, पाकिम जिला कलेक्टर रोहन अगवाने, एसएसडीएमए निदेशक प्रभाकर राई, एसएसडीएमए निदेशक राजीव रोका…

image

आर्थिक विकास में उद्यमिता की भूमिका महत्वपूर्ण : आदित्य गोले

सोरेंग : उद्यमिता के बढ़ावे एवं नए उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सोरेंग डीआईसी द्वारा स्टार्टअप इंडिया और केंद्रीय उद्योग एवं आंतरिक व्यापार प्रोत्साहन विभाग (डीपीआईआईटी) के साथ आज स्थानीय रुर्बन कॉम्प्लेक्स में ‘ट्रांसफॉर्मिंग एंटरप्रेन्योरियल जर्नी अक्रॉस स्टेट एंड डिस्ट्रिक्ट्स’ कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें सोरेंग-चाकुंग के विधायक आदित्य गोले मुक्चय अतिथि और…

National News

Politics