पूर्व विधायक परिसंघ सिक्किम ने मनाया 24वां स्थापना दिवस

चार महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित

गंगटोक : पूर्व विधायक परिसंघ सिक्किम ने रविवार को गंगटोक स्थित अपने मुख्यालय में 24वां स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर संगठन की भावी कार्ययोजना, रजत जयंती समारोह की तैयारियों तथा संगठनात्मक मजबूती से जुड़े चार महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता परिसंघ के वरिष्ठ सदस्य एवं मुख्यमंत्री के वरिष्ठ सलाहकार सोनाम काल्योन ने की। उन्होंने संगठन के 24 वर्ष पूरे होने पर सभी सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि पूर्व जनप्रतिनिधियों का अनुभव और मार्गदर्शन राज्य के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने विश्वास जताया कि राज्य सरकार और परिसंघ के बीच सहयोग भविष्य में और मजबूत होगा।

परिसंघ के अध्यक्ष जीएम गुरुंग ने बताया कि इस वर्ष स्थापना दिवस सादगीपूर्ण ढंग से मनाया गया है, जबकि वर्ष 2027 में आयोजित होने वाले रजत जयंती समारोह को भव्य रूप देने की तैयारी शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने परिसंघ के नए कार्यालय और अतिथि गृह के निर्माण के लिए बजट उपलब्ध कराया है तथा 5,100 वर्ग फुट भूमि भी आवंटित की है। उन्होंने इसे संगठन के 24 वर्षीय इतिहास की बड़ी उपलब्धि बताया।

महासचिव टिमोथी विलियम बस्नेत ने संगठन की गतिविधियों और उपलब्धियों की जानकारी देते हुए राज्य सरकार एवं मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सरकार के सहयोग से संगठन को स्थायी आधार मिलने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। कार्यक्रम के दौरान संगठन की भावी कार्ययोजना, स्मारिका प्रकाशन, बुनियादी ढांचा विकास तथा संगठनात्मक सुधार से संबंधित चार प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। स्थापना दिवस समारोह में पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक तथा परिसंघ के पदाधिकारियों और सदस्यों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

National News

Politics