सिक्किम समाचार

image

मुसीबत में नेपाल के साथ सिक्किम, ‘सिक्किम फॉर नेपाल’ राहत अभियान शुरू

गंगटोक : नेपाल में भीषण बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित लोगों की मदद के लिए सिक्किम सरकार और सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा की ओर से सोमवार को ‘सिक्किम फॉर नेपाल’ राहत अभियान शुरू किया गया। मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने आवश्यक राहत सामग्री और चिकित्सकीय सहायता लेकर नेपाल रवाना होने वाले राहत दल को हरी झंडी…

image

दुर्गम हिमालय में याक बछड़ों की रैली, पशुपालकों को प्रोत्साहन

गंगटोक : सिक्किम के मंगन जिले के लाचेन स्थित दुर्गम गोचुंग और लाशर घाटियों में समुद्र तल से करीब 15 हजार फीट की ऊंचाई पर पशुपालन एवं पशु चिकित्सा सेवा विभाग की ओर से याक के बच्चों की एक अनोखी रैली आयोजित की गई। विगत 29 अगस्त को आयोजित इस कार्यक्रम का आयोजन ग्रामीण विकास…

image

भाषा की विरासत संभालने का जिम्मा नई पीढ़ी पर : सीपी शर्मा

गंगटोक : नरबहादुर भंडारी सरकारी महाविद्यालय, तादोंग के नेपाली विभाग के तत्वावधान में 35वां नेपाली भाषा मान्यता दिवस सोमवार को महाविद्यालय के सेमिनार कक्ष में विभिन्न कार्यक्रमों के साथ भव्य रूप से मनाया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ साहित्यकार एवं सिक्किम रूपांतरण संस्थान के उपाध्यक्ष सीपी शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम को…

image

हर जरूरतमंद परिवार को आवास देने की दिशा में सरकार प्रतिबद्ध : Tshering T. Bhutia

गेजिंग : सिक्किम सरकार की प्रमुख आवास योजना सिक्किम गरीब आवास योजना (एसजीएवाई) के तहत योक्सम-ताशीडिंग विधानसभा क्षेत्र में नवनिर्मित 11 पक्के मकानों का सोमवार को उद्घाटन कर लाभार्थियों को सौंप दिया गया। क्षेत्रीय विधायक सह पर्यटन व नागरिक उड्डयन तथा वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री छिरिंग टी भूटिया ने इन मकानों का उद्घाटन किया। योजना…

image

तीरों की टंकार से गूंजा तथांगचेन आर्चरी फील्ड

गंगटोक : प्रथम गवर्नर आर्चरी गोल्ड कप (कंपाउंड) टूर्नामेंट-2026 के पांचवें दिन सोमवार को गंगटोक के तथांगचेन आर्चरी फील्ड में रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। इस अवसर पर राज्य के वन एवं पर्यावरण तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री पिंछो नामग्याल लेप्चा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर एनआईटी सिक्किम के निदेशक…

image

टिंगमू शाखा में निर्माणाधीन युमा मांगहिम का निरीक्षण

नामची : टिंगमू शाखा के युमावासियों और श्रद्धालुओं की वर्षों पुरानी युमा मांगहिम निर्माण की मांग अब पूरी होने की दिशा में आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तामांग (गोले) के नेतृत्व में टिंगमू शाखा युमा ध्यान केंद्र के तहत निर्माणाधीन युमा मांगहिम का कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री के अतिरिक्त…

image

जोरथांग में मातृ-शिशु सुविधा की नई पहल, स्तनपान केंद्र शुरू

नामची : सालघरी-जूम के विधायक एवं परिवहन तथा कौशल विकास विभाग के सलाहकार मदन सिंचूरी ने सोमवार को जोरथांग में स्तनपान केंद्र का औपचारिक उद्घाटन किया। केंद्र की स्थापना का उद्देश्य स्तनपान कराने वाली माताओं को सुरक्षित, सुविधाजनक और अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराना है। केंद्र की स्थापना नामची की जिला कलेक्टर अनुपा तमलिंग की निगरानी…

image

डीसी के औचक निरीक्षण से सरकारी कार्यालयों में बढ़ी निगरानी

नामची : जिला प्रशासन के कामकाज की समीक्षा और सरकारी सेवाओं की प्रभावशीलता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नामची की जिला कलेक्टर अनुपा तमलिंग ने सोमवार को जोरथांग स्थित सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। यह निरीक्षण राज्य सरकार के निर्देशों के अनुरूप विभिन्न सरकारी कार्यालयों की कार्यप्रणाली, कर्मचारियों की उपस्थिति और कार्य…

image

‘सीएम 5-किमी रन’ में दौड़ा सिक्किम, खेल भावना का दिखा जोश

गंगटोक : सिक्किम के मुख्यमंत्री Prem Singh Tamang ने शनिवार को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित ‘सीएम 5-किमी रन’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एसकेएम स्पोर्ट्स विंग की ओर से खेल एवं युवा मामलों के विभाग के सहयोग से आयोजित दौड़ में करीब 500 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस…

image

खेलेंगे हम, जीतेंगे हम के संदेश के साथ नामची में राष्ट्रीय खेल दिवस

नामची : राष्ट्रीय खेल दिवस-2026 के अवसर पर सिक्किम के नामची स्थित भाइचुंग स्टेडियम में शनिवार को विभिन्न खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया। खेल एवं युवा मामले विभाग ने माई भारत केंद्र, नामची, एसएआई एसटीसी नामची और स्मॉल खेलो इंडिया सेंटर (केआईसी) नामची के सहयोग से कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में नामची नगर निगम…

National News

Politics