गंगटोक : सटीक निशाने, संयम और प्रतिस्पर्धी उत्साह के साथ गंगटोक के तथांगचेन में पहली गवर्नर्स आर्चरी गोल्ड कप (कंपाउंड) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में सिक्किम के विभिन्न हिस्सों से कुल 19 टीमें भाग ले रही हैं। सिक्किम आर्चरी एसोसिएशन की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्देश्य जमीनी स्तर पर तीरंदाजी…
पाकिम : जिले में ठोस कचरा प्रबंधन व्यवस्था को अधिक प्रभावी और टिकाऊ बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को जिला प्रशासनिक केंद्र में जिला कलेक्टर परी बिश्नोई की अध्यक्षता में एक समन्वय बैठक आयोजित की गई। इस दौरान एडीसी पुलकित भी मौजूद रहे। बैठक में ठोस कचरा प्रबंधन नियम, 2016 के पालन की समीक्षा की…
गंगटोक : गंगटोक के ठाकुरबाड़ी मंदिर में ‘यूनिवर्सल ब्रदरहुड ब्लड डोनेशन ड्राइव’ नाम से सामूहिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इसमें सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग की पत्नी कृष्णा राई ने भी सहभागिता की। शिविर का आयोजन ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय ने ‘एक हाथ एक साथ’ के सहयोग तथा विभिन्न संगठनों, स्वयंसेवकों और नागरिकों के…
पाकिम : नाथांग-माचोंग निर्वाचन क्षेत्र में सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) की निर्वाचन क्षेत्र स्तरीय समन्वय बैठक सोमवार को पाकिम में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्र की विधायक पामिन लेप्चा (Pamin Lepcha) ने की। बैठक में पंचायत प्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों और निर्वाचन क्षेत्र स्तरीय समिति (सीएलसी) के बीच समन्वय मजबूत करने के साथ क्षेत्र के…
गंगटोक : सिक्किम के सांसद इंद्र हांग सुब्बा ने मंगलवार को गुवाहाटी में पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे की क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति की बैठक में भाग लिया। बैठक के दौरान उन्होंने सिक्किम से संबंधित रेल परियोजनाओं के कार्य में तेजी लाने और उनकी प्रगति सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। सांसद सुब्बा ने पूर्वोत्तर…
गेजिंग : सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) द्वारा आयोजित ‘पंचायत परामर्श अभियान’ के चौथे दिन यांगथांग निर्वाचन क्षेत्र में कार्यक्रम आयोजित किया गया। क्योङसा स्थित जिला भवन के सभागार में आयोजित कार्यक्रम के साथ ही गेजिंग जिले के लिए चार दिवसीय अभियान का समापन हुआ। कार्यक्रम में यांगथांग क्षेत्र के विधायक एवं मंत्री भीमहांग सुब्बा उपस्थित…
गंगटोक : राष्ट्रीय खेलकूद दिवस के अवसर पर स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली का संदेश देने के उद्देश्य से सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) का खेलकूद प्रकोष्ठ 29 अगस्त को गंगटोक में 5 किलोमीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन करेगा। पार्टी अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग के मार्गदर्शन में आयोजित होने वाली इस दौड़ में अधिकतम 500…
पाकिम : जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी, सेवन और उससे जुड़ी गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु मंगलवार को पाकिम जिला प्रशासनिक केंद्र में नार्को कोऑर्डिनेशन सेंटर (एनकॉर्ड) और नशा मुक्त भारत अभियान की मासिक जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। पाकिम की जिला कलेक्टर परी बिश्नोई (Pari Bishnoi) की अध्यक्षता में हुई बैठक में…
सिंगताम : Citizen Action Party-Sikkim (सीएपी-सिक्किम) के अध्यक्ष गणेश राई ने सिंगताम-खाम्दोंग विधानसभा क्षेत्र का दो दिवसीय दौरा सफलतापूर्वक पूरा किया। यह दौरा राज्य के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी के जमीनी संगठन को मजबूत करने और आम लोगों से सीधे संवाद स्थापित करने के लिए चलाए जा रहे उनके कार्यक्रम का हिस्सा था। गणेश राई…
पाकिम : पाकिम जिला सामाजिक कल्याण विभाग की ओर से राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल (एनएसपी) के माध्यम से संचालित विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं को लेकर मंगलवार को जिला प्रशासनिक केंद्र, पाकिम के सम्मेलन कक्ष में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य संबंधित विभागों और संस्थान नोडल अधिकारियों को छात्रवृत्ति योजनाओं की जानकारी देना तथा पात्र…