गेजिंग : राज्य की स्वास्थ्य अवसंरचना को एक बड़ा प्रोत्साहन देते हुए, जिला अस्पताल गेजिंग को आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत एक मॉडल डिजिटाइजेशन सुविधा के रूप में नामित किया गया। यह औपचारिक समारोह आज गेजिंग जिला ज़िला पंचायत भवन, क्योंगसा के सम्मेलन कक्ष में आयोजित किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम में गेजिंग की जिला…
पाकिम : सिक्किम स्टेट कोऑपरेटिव यूनियन (एसआईसीयूएन) के प्रतिनिधिमंडल ने “कोऑपरेटिव संवाद” कार्यक्रम के तहत सोमवार को लोक भवन में असम के राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य से शिष्टाचार भेंट की। इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व यूनियन चेयरमैन और नॉर्थ ईस्ट स्टेट कोऑपरेटिव यूनियंस फोरम के मुख्य संयोजक डॉ मंगल जीत राई ने किया। इस प्रतिनिधिमंडल में अरुणाचल…
गंगटोक : गंगटोक के देवराली स्थित Namgyal Institute of Tibetology (एनआईटी) के संस्थापक अध्यक्ष छोग्याल पाल्देन थोंडुप नामग्याल (Chogyal Palden Thondup Namgyal) की 103वीं जयंती पर आज संस्थान का स्थापना दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में प्रिंस ग्यालसे पाल्देन ग्युरमेद नामग्याल (Prince Gyalsey Palden Gyurmed Namgyal) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित…
पाकिम : मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तीसरे चरण को लेकर आज स्थानीय रुर्बन स्थित आरडीडी कम्युनिटी कॉम्प्लेक्स में जिला निर्वाचन अधिकारी सह जिला कलेक्टर परी बिश्नोई की अध्यक्षता में ईआरओ, एईआरओ, बीएलओ पर्यवेक्षक और बीएलओ के लिए एक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान, डीईओ बिश्नोई ने एसआईआर के महत्व…
गेजिंग : सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर ने अपने तीन दिवसीय गेजिंग जिला दौरे के तीसरे और अंतिम दिन जिले की बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की समीक्षा हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई। इस समीक्षा बैठक में लोकसभा सांसद इंद्र हांग सुब्बा, गेजिंग के जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक सहित एनएचआईडीसीएल, बीएसएनएल, विद्युत, वन और ग्रामीण विकास…
गंगटोक : राकदोंग-तिन्तेक क्षेत्र में 87 आरसीसी जीआरईएफ द्वारा चलाए जा रहे बैककटिंग और खुदाई कार्यों से उत्पन्न समस्याओं और जन शिकायतों को लेकर आज सिच्चे स्थित जिला प्रशासनिक केंद्र (डीएसी) के सम्मेलन कक्ष में एक जनसुनवाई आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता तुमिन-लिंगी निर्वाचन क्षेत्र के विधायक ने की। इस दौरान जिला परिषद अध्यक्ष,…
गंगटोक : सिक्किम माउंटेनियरिंग एसोसिएशन द्वारा आयोजित ‘एवरेस्ट डे सिक्किम 2026’ का आज गंगटोक के एक स्थानीय होटल में उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा, खेल एवं युवा कार्य तथा विधि एवं संसदीय कार्य विभाग के मंत्री राजू बस्नेत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। यह दिवस भारत के अग्रणी हिमालयी पर्वतारोही एवं…
गंगटोक : लाचेन-मंगन निर्वाचन क्षेत्र में सड़क संपर्क की स्थिति और प्रगति की समीक्षा के लिए ताशिलिंग सचिवालय में क्षेत्रीय विधायक एवं समाज कल्याण मंत्री साम्दुप लेप्चा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में बीआरओ प्रोजेक्ट स्वास्तिक के मुख्य अभियंता ब्रिगेडियर अमित साखरे और 758 बीआरटीएफ, ग्रेफ के कमांडर कर्नल बी करण सिंह…
काबी : विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर 29-काबी लुंगचोक विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी द्वारा काबी स्थित उपमंडलाधिकारी कार्यालय में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में भाजपा और एसकेएम पार्टी के प्रतिनिधियों सहित विभिन्न अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने एसआईआर के महत्व की जानकारी देते हुए निर्वाचन…
जंगू : जंगू निर्वाचन क्षेत्र में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) चरण-3 के तहत निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी-सह-उपमंडलाधिकारी तथा सहायक निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी-सह-ब्लॉक विकास अधिकारी द्वारा विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक एवं अभिमुखीकरण सत्र आयोजित किया गया। इसके बाद पर्यवेक्षकों और बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित हुआ। बैठक में…