गंगटोक : 11वीं सिक्किम विधानसभा के चार दिवसीय बजट सत्र के अंतिम दिन सदन ने आज 19,215 करोड़ रुपये के कुल व्यय वाले राज्य बजट को मंजूरी दे दी। विभिन्न मदों में होने वाली वसूली को समायोजित करने के बाद बजट का शुद्ध व्यय 18,455 करोड़ रुपये रहेगा। विधानसभा अध्यक्ष मिंगमा नोरबू शेरपा की अध्यक्षता…
नामची : Sikkim Democratic Front (एसडीएफ) की नामची जिला कार्यसमिति के प्रचार सचिव दीपेन राई ने कहा कि नीट परीक्षा के पेपर लीक से देशभर के लाखों मेहनती विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित हुआ है और परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता पर गंभीर प्रश्नचिह्न लग गया है। उन्होंने केंद्र सरकार से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों…
पाकिम : दिव्यांगजनों के पुनर्वास, सशक्तिकरण और सामाजिक समावेशन को लेकर सोमवार को डीडीएमए कंट्रोल हॉल में जिला कलेक्टर परी बिश्नोई की अध्यक्षता में पहली जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई। इस समिति में जिला कलेक्टर (अध्यक्ष) के साथ एसडीएम (मुख्यालय ) थेंदुप लेप्चा; सीएमओ डॉ. मदनमणि ढकाल; सिंगताम जिला अस्पताल के मनोचिकित्सक…
गंगटोक : ग्यारहवीं सिक्किम विधानसभा का चार दिवसीय बजट सत्र सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष मिंग्मा नोरबू शेरपा की अध्यक्षता में राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर के अभिभाषण के साथ शुरू हुआ। बजट सत्र के पहले दिन सोमवार को मुख्यमंत्री एवं वित्त विभाग के प्रभारी मंत्री प्रेम सिंह तमांग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 19,215 करोड़…
गंगटोक : खेल एवं युवा कार्य विभाग के अंतर्गत सिक्किम राज्य राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) प्रकोष्ठ तथा केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय पूर्वोत्तर एनएसएस महोत्सव का सोमवार को एससी भवन, गंगटोक में भव्य समापन हुआ। समापन समारोह में राज्य खेल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रिनजिंग डब्ल्यू छोपेल…
पाकिम : मुख्यमंत्री के एपीएस बिशाल शर्मा ने सोमवार को पाकिम में निर्माणाधीन नए जिला प्रशासनिक केंद्र (DAC) का निरीक्षण कर परियोजना की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उनके साथ समाजसेवी बीबी सुब्बा, सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापिका टीडी वेंचुंग्पा, सेवानिवृत्त शिक्षक डीआर गुरुंग, सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी डीबी गुरुंग एवं पीबी गुरुंग, साइट प्रभारी श्री जयंत,…
मंगन : मतदाता सूची के जारी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर मंगन जिला कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनंत जैन ने सोमवार को अपने कार्यालय में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ साप्ताहिक बैठक की। बैठक में बताया गया कि दावे और आपत्तियों से संबंधित विवरण राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ पहले ही…
पाकिम : जिले में जारी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत सोमवार को पश्चिम पेंडाम विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत रंगपो नगर पंचायत कार्यालय में कुल 112 मामलों की सुनवाई की गई। सुनवाई का संचालन निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (ईआरओ) और अतिरिक्त सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों (एएईआरओ) ने किया। यह प्रक्रिया उन मतदाताओं की…
सोरेंग : सोरेंग जिले में मतदाता सूची के जारी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत सुनवाई प्रक्रिया सोमवार को तीसरे दिन भी जारी रही। इस दौरान, स्थानीय जिला प्रशासनिक केंद्र में जिले के सभी चार विधानसभा क्षेत्रों से संबंधित दावों, आपत्तियों और अन्य मामलों की सुनवाई की गई। सुनवाई संबंधित निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों (ईआरओ), सहायक…
गंगटोक : भारत-चीन सीमा पर स्थित ऐतिहासिक नाथुला दर्रे से सीमा व्यापार आगामी 1 अगस्त 2026 से फिर शुरू होने जा रहा है। छह वर्ष से अधिक समय बाद व्यापारिक गतिविधियों की बहाली से सिक्किम की सीमा अर्थव्यवस्था को बड़ा संबल मिलने की उम्मीद है। उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार दोनों देशों के बीच सभी…