गंगटोक : सिक्किम के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों में खेल प्रतिभा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राज्यव्यापी ग्रासरूट फुटबॉल को मजबूत करने पहल की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसी क्रम में गुरुवार को गंगटोक स्थित शिक्षा विभाग के सभागार में एक प्रारंभिक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में खेल विकास बोर्ड…
गंगटोक : सिक्किम की प्रसिद्ध रंगकर्मी टीला रूपा सापकोटा को रंगमंच के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए देश के प्रतिष्ठित उस्ताद बिस्मिल्लाह खां युवा पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। यह सम्मान संगीत नाटक अकादमी द्वारा युवा कलाकारों को कला के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए प्रदान किया जाता है। गंगटोक…
गंगटोक : जिला कौशल समिति के पुनर्गठन और जिले में कौशल विकास पहलों व कार्यों की समीक्षा के लिए आज गंगटोक डीएसी सभागार में जिला कलेक्टर रोहन अगवाने की अध्यक्षता में जिला कौशल समिति की बैठक आयोजित की गई। विगत 6 अप्रैल को गृह विभाग की अधिसूचना के तहत बुलाई गई इस बैठक के दौरान…
गंगटोक : सिक्किम डांस, ड्रामा, म्यूजिक एंड फिल्म बोर्ड की दूसरी बोर्ड बैठक सोमवार दोपहर स्थानीय मनन केंद्र स्थित अध्यक्ष कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में बोर्ड की समिति सदस्यता में सुधार और उसे अंतिम रूप देने, सिंगल विंडो क्लियरेंस सिस्टम लागू करने तथा संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर चर्चा…
पाकिम : असम लिंग्जे स्थित सौरैनी वार्ड में भारी बारिश से हुए नुकसान का जायजा लेने और प्रभावित क्षेत्र में आवश्यक सुधारात्मक कदमों की समीक्षा करने हेतु पाकिम जिला कलेक्टर परी बिश्नोई ने आज प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस निरीक्षण दल में पंचायत सदस्य दिलखुश मोहरा, पाकिम एसडीएम एनके भंडारी, पीएमजीएसवाई के डीई निमा…
गंगटोक : सिक्किम राज्य बनने के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में राज्य सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित ऑनलाइन फोटोग्राफी प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह सोमवार को सूचना भवन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सूचना एवं जनसंपर्क अध्यक्ष अशित राई मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ, विभाग की सचिव…
नामची : Sikkim Democratic Front (एसडीएफ) की नामची जिला युवा मोर्चा की एक बैठक आज स्थानीय जिला कार्यालय में आयोजित की गई। युवा मोर्चा के जिला महासचिव प्रभारी रिवाज लिम्बू और उपाध्यक्ष प्रभारी सुमन चामलिंग के नेतृत्व में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता नामची जिला महासचिव प्रकाश राई ने की। कार्यक्रम में चेली विंग की…
गंगटोक : वाणिज्य एवं उद्योग विभाग की ओर से सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय (एमएसएमई) की राइजिंग एंड एक्सेलेरेटिंग एमएसएमई परफॉर्मेंस (रैम्प) योजना के तहत आयोजित तीन दिवसीय सिक्किम उत्सव के गंगटोक चैप्टर का शनिवार को एमजी मार्ग में भव्य समापन हो गया। प्रदर्शनी, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और जनसहभागिता से भरपूर इस आयोजन ने सिक्किम…
मंगन : मंगन जिला न्यायालय की न्यायिक मजिस्ट्रेट नैरित्य शर्मा ने सोमवार को जंगू क्षेत्र में सड़क संपर्क व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने सांगक्लांग से लावेन तक सड़क मार्ग का सर्वेक्षण कर क्षेत्र में आधारभूत संरचना और आवागमन की स्थिति का आकलन किया। इस निरीक्षण में एडीएम पेमा वांगछेन नामकारपा, एसडीएम गिडियन लेप्चा, सड़क…
मंगन : कृषि विभाग द्वारा किसानों के बीच टिकाऊ कृषि, मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन तथा जलवायु-अनुकूल कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे माहव्यापी खेत बचाओ अभियान के तहत सोमवार को रिंगहिम नामपताम जीपीयू में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य पिंकीला पेंचुंगपा, पंचायत अध्यक्ष शेराप भूटिया, मंगन…