सिक्किम समाचार

image

महिलाओं की भागीदारी से मजबूत होगा संगठन : सतीश चंद्र राई

नामची : समष्टि स्तरीय नारी कार्यकर्ता संपर्क अभियान की दूसरी बैठक सोमवार को विधायक एवं डेंजोंग एग्रीकल्चरल कोऑपरेटिव सोसाइटी (डीएसीएस) के अध्यक्ष सतीश चंद्र राई की अध्यक्षता में उनके निवास पर आयोजित की गई। इसमें नारी शक्ति विंग के साथ पार्टी के विभिन्न संगठनात्मक स्तरों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन चेयरपर्सन सह…

image

पूर्व मुख्य न्यायाधीश मीनाक्षी मदन राई को मानवाधिकार आयोग की कमान

गंगटोक : पटना उच्च न्यायालय की पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति मीनाक्षी मदन राई को सिक्किम राज्य मानवाधिकार आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। राज्य के गृह विभाग की ओर से 24 अगस्त को जारी अधिसूचना के अनुसार, उनकी नियुक्ति कार्यभार संभालने के दिन से प्रभावी होगी। मुख्य सचिव आर तेलंग की ओर से जारी…

image

स्वास्थ्य कर्मियों ने फुटसल में दिखाया खेल कौशल, टाइमलेस टाइटंस विजेता

गंगटोक : ऑल सिक्किम फिजियोथेरेपिस्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन ने फुटसल एसोसिएशन ऑफ सिक्किम के तकनीकी सहयोग से सोमवार को जीएमसी फुटसल एरिना में एक नॉकआउट फुटसल टूर्नामेंट आयोजित किया। टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में टाइमलेस टाइटंस ने आयुष-11 को 5-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया। कार्यक्रम में सिक्किम सरकार के सहकारिता एवं ग्रामीण विकास मंत्री…

image

नॉर्थ ईस्ट जोनल शूटिंग चैंपियनशिप में सिक्किम के 11 निशानेबाज दिखाएंगे दम

गंगटोक : 13वीं नॉर्थ ईस्ट जोनल शूटिंग चैंपियनशिप 2026 में हिस्सा लेने के लिए सिक्किम राइफल एसोसिएशन की टीम सोमवार को असम के गुवाहाटी पहुंच गई। प्रतियोगिता का आयोजन 25 से 30 अगस्त तक गुवाहाटी के काहिलीपारा शूटिंग रेंज में नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनआरएआई) के तत्वावधान में किया जाएगा। सिक्किम की टीम का…

image

‘विकसित सिक्किम 2047’ में वन और वन्यजीव संरक्षण को मिलेगी नई दिशा

गंगटोक : इंस्टीट्यूट फॉर ट्रांसफॉर्मिंग सिक्किम (आईटीएस) के सदस्यों ने सोमवार को वन, पर्यावरण एवं वन्यजीव प्रबंधन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर ‘विकसित सिक्किम 2047’ के तहत वन और वन्यजीव संरक्षण से जुड़ी दीर्घकालिक योजनाओं पर विचार-विमर्श किया। ताशीलिंग सचिवालय सभागार में आयोजित इस बैठक का नेतृत्व आईटीएस उपाध्यक्ष सीपी शर्मा ने…

image

सिक्किम में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर दिखी वैज्ञानिक सोच, छात्रों ने दिखाई प्रतिभा

गंगटोक : सिक्किम के नामली स्थित सिक्किम साइंस सेंटर में 23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस-2026 उत्साह और वैज्ञानिक भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन सिक्किम राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद द्वारा किया गया, जबकि सिक्किम सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग का सहयोग रहा। इस वर्ष कार्यक्रम की थीम ‘विकसित भारत 2047…

image

जल और स्वच्छता योजनाओं का लाभ जमीन पर दिखना चाहिए : तेनजिंग डी डेन्जोंग्पा

गेजिंग : गेजिंग डीएसी के सम्मेलन कक्ष में सोमवार को जिला जल एवं स्वच्छता मिशन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता गेजिंग के डीसी तेनजिंग डी डेन्जोंग्पा ने की। बैठक में जिले में जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण तथा जल एवं स्वच्छता से संबंधित अन्य गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा की…

image

वीरता से लेकर पत्रकारिता और खेल तक, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को मिला सम्मान

गंगटोक : सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने शनिवार को गंगटोक के पालजोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों को पुरस्कार और पदक प्रदान कर सम्मानित किया। समारोह में वीरता, सैन्य एवं पुलिस सेवा, सरकारी सेवा, सामाजिक योगदान, माता-पिता की सेवा,…

image

रिंबी-सिंगलिताम क्षेत्र में भूस्खलन से कई इलाके प्रभावित, मंत्री भूटिया ने जिला प्रशासन की टीम के साथ प्रभावित इलाकों का…

गेजिंग : पश्चिम सिक्किम के रिंबी-सिंगलिताम क्षेत्र में भूस्खलन से बड़े पैमाने पर जमीन धंसने और बह जाने के बाद जिला प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर स्थिति का विस्तृत आकलन किया। गेजिंग के डीसी तेनजिंग डी डेन्जोंग्पा के नेतृत्व में मंत्री सह क्षेत्रीय विधायक छिरिंग टी भूटिया और विभिन्न विभागों के अधिकारियों…

image

‘विकसित सिक्किम 2047’ के विजन के साथ आगे बढ़ रहा है सिक्किम : प्रेम सिंह तमांग

गंगटोक : सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता (डीए) और पेंशनरों के लिए महंगाई राहत (डीआर) में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी की घोषणा की है। यह बढ़ोतरी 1 जनवरी से 30 जून 2026 की अवधि के लिए प्रभावी होगी और इस वर्ष दशहरा से पहले इसका…

National News

Politics