गंगटोक : आगामी 4 से 12 अप्रैल तक नागपुर में आयोजित होने वाली 7वीं (अंडर-17) जूनियर राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में सिक्किम के दस होनहार मुक्केबाज राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। राज्य टीम में छह लड़के और चार लड़कियां शामिल हैं। इससे पहले, सिक्किम एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष, अर्जुन पुरस्कार विजेता जसलाल प्रधान और महासचिव अंजना…
गंगटोक : सिक्किम सरकार के कार्मिक विभाग द्वारा मिशन कर्मयोगी के तहत आज चिंतन भवन में “संस्थागत क्षमता निर्माण : प्रशिक्षण से प्रदर्शन-आधारित शासन तक” विषय पर एक राज्य-स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में मुख्य सचिव आर तेलंग मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। यहां अपने संबोधन में तेलंग ने कहा कि…
गंगटोक : राज्य शिक्षा विभाग द्वारा चालू वर्ष में 17 और सरकारी प्राथमिक स्कूलों को बंद करने की घोषणा पर सवाल उठाते हुए सिटीजन एक्शन पार्टी-सिक्किम (CAP) ने आम लोगों के साथ घोर विश्वासघात करार दिया है। सीएपी ने सरकार ने निजी स्कूलों के प्रति अपना झुकाव बंद कर सरकारी स्कूलों की दशा सुधारने की…
गंगटोक : पर्यटन पर आधारित अर्थव्यवस्था वाला सिक्किम राज्य इस व्यस्त समय में घरेलू और कमर्शियल, दोनों तरह के एलपीजी सिलेंडरों की गंभीर कमी का सामना कर रहा है। इससे आम जनता के साथ-साथ व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को भी भारी परेशानी हो रही है। हालात ऐसे हैं कि कई जगहों पर लोगों को कथित तौर पर…
गेजिंग : सिक्किम क्वीन राइडर मोटरसाइकिल क्लब की पहली वर्षगांठ का कार्यक्रम आज गेजिंग स्थित सार्वजनिक भवन में भव्य रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के विशिष्ट व्यक्तियों की उपस्थिति रही, जबकि ग्रामीण विकास विभाग के अध्यक्ष नारायण खतिवड़ा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ कृषि विभाग के अतिरिक्त निदेशक…
गंगटोक : तीन दिवसीय सिक्किम स्लैम 3×3 ओपन बास्केटबॉल टूर्नामेंट का आज गंगटोक स्थित पालजोर स्टेडियम के इंडोर बास्केटबॉल कोर्ट में फाइनल मुकाबलों के साथ भव्य समापन हो गया। इस टूर्नामेंट का आयोजन जिला प्रशासनिक केंद्र, गंगटोक एवं गंगटोक जिला पुलिस द्वारा फ्रीडम रिहैबिलिटेशन फैसिलिटी तथा रेवेंस बास्केटबॉल क्लब के सहयोग से किया गया था।…
गंगटोक : जंगल की आग की रोकथाम एवं नियंत्रण की रणनीतियों पर विचार-विमर्श हेतु सिक्किम सरकार के वन एवं पर्यावरण विभाग और केंद्रीय पर्यावरण, वन व जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा भारतीय वन प्रबंधन संस्थान (आईआईएफएम) के सहयोग से आज गंगटोक में एक क्षेत्रीय कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें समूचे पूर्वोत्तर भारत के प्रमुख हितधारक एक…
गंगटोक : राजधानी नई दिल्ली में आज सांसद एवं अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति कल्याण समिति के अध्यक्ष फग्गन सिंह कुलस्ते की अध्यक्षता में राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की एक समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में, समिति ने कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर विचार-विमर्श किया, जिसमें महाराष्ट्र के बंजारा समुदाय की अनुसूचित जनजातियों की सूची में शामिल किए…
गंगटोक : पश्चिम सिक्किम स्थित भारत-नेपाल सीमावर्ती चिवाभंज्यांग को दूसरे सीमा व्यापार मार्ग के तौर पर खोलने पर सिक्किम सरकार गंभीरता से आगे बढ़ रही है। यह जून में चीन के साथ फिर से शुरू होने वाले पूर्वी सिक्किम के नाथुला सीमा व्यापार मार्ग के बाद राज्य का दूसरा सीमा व्यापार केंद्र होगा। राज्य सरकार…
गंगटोक : सिक्किम सरकार ने राज्य के एकमात्र पाकिम हवाई अड्डे का नाम बदलकर ‘त्रिलोचन पोखरेल’ हवाई अड्डा करने का निर्णय लिया है। राज्य विधानसभा ने गुरुवार को इस संबंध में एक सरकारी प्रस्ताव पारित कर दिया है। इसे सिक्किम के स्वतंत्रता आंदोलन के एक प्रमुख शख्सियत पोखरेल के सम्मान में एक महत्वपूर्ण कदम के…