राज्यपाल ने मुख्य सूचना आयुक्त को दिलाई शपथ

गंगटोक : राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर ने राज्य मुख्य सूचना आयुक्त और सिक्किम लोकायुक्त की न्यायिक सदस्य को पद की शपथ दिलाई।

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर ने आज लोकभवन स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित एक समारोह में कुबेर भंडारी को राज्य मुख्य सूचना आयुक्त और श्रीमती केसांग छुकी बारफुंग्‍पा को सिक्किम लोकायुक्त के न्यायिक सदस्य के रूप में पद की शपथ दिलाई।

इस दौरान राज्य के मुख्य सचिव आर. तेलंग द्वारा कार्यक्रम की कार्यवाही संपन्न कराई गई।

शपथ ग्रहण के उपरांत, नवनियुक्त पदाधिकारियों ने शपथपत्र पर हस्ताक्षर किए, जिसे राज्यपाल द्वारा सत्यापित किया गया। राज्यपाल ने दोनों नवनियुक्त पदधारकों को उनके नए दायित्वों के लिए बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव जितेंद्र सिंह राजे, गृह सचिव तेनजिंग केलयान कार्मिक विभाग के सचिव रिनजिंग छेवांग, लोकायुक्त सचिव श्रीमती किन्चो डोमा, सचिव राज्य सूचना आयोग, श्रीमती ज्योत्सना कार्थक, सचिव विधि विभाग, सूरज छेत्री सहित सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

National News

Politics