सिक्किम प्रीमियर लीग में फुटबॉल प्रेमियों का उत्साह चरम पर

पाल्जोर स्टेडियम में रोमांचक मुकाबला

गंगटोक : सिक्किम प्रीमियर लीग 2026 सीजन-4 का रोमांच लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार को गंगटोक के पाल्‍जोर स्‍टेडियम में खेले गए मुकाबले में फुटबॉल प्रेमियों का उत्साह देखने लायक रहा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में साम्‍दुप लेप्‍चा उपस्थित रहे। उनके साथ मेडिकल प्लांट बोर्ड के अध्यक्ष सोनम ग्‍याछो लाचेनपा, पर्यटन विभाग के अध्यक्ष सोनाम नोर्गे लाचेनपा, वन एवं पर्यावरण बोर्ड के अध्यक्ष पेमा वांगे लाचुंग्‍पा, मंगन नगर पंचायत की अध्यक्ष छिरिंग डोमा भूटिया सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

आयोजन समिति ने मुख्य अतिथि और अन्य विशिष्ट मेहमानों का गर्मजोशी से स्वागत किया। पूरे स्टेडियम में खेल भावना और उत्साह का माहौल बना रहा। आज के मुकाबले में ड्रैगन एफसी और थंडरबोल्‍ट युनाइटेड आमने-सामने थे। मैच के दौरान दर्शकों ने दोनों टीमों का जोरदार उत्साहवर्धन किया, जिससे पाल्‍जोर स्टेडियम में रोमांचक माहौल बना रहा।

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

National News

Politics