गंगटोक : सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने जन्माष्टमी के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और उनकी शिक्षाओं को धर्म, कर्तव्यनिष्ठा तथा निस्वार्थ सेवा का प्रेरणास्रोत बताया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की शाश्वत शिक्षाएं सभी को सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने, अपने कर्तव्यों को पूरी निष्ठा से निभाने तथा समाज के व्यापक हित के लिए निस्वार्थ भाव से कार्य करने की प्रेरणा देती हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों से इस पावन अवसर पर प्रेम, करुणा, सद्भाव और सेवा जैसे मूल्यों को आत्मसात करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि सभी मिलकर एक मजबूत, समृद्ध और सौहार्दपूर्ण सिक्किम के निर्माण में योगदान दें। मुख्यमंत्री ने कामना की कि भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य कृपा से सिक्किम के प्रत्येक घर में शांति, सुख, समृद्धि और सद्भाव का वास हो।
No Comments: