गेजिंग : जिले के लोअर बर्मेक उच्च संस्कृत विद्यालय में चल रहे 15 दिवसीय ग्रीष्मकालीन शैक्षणिक संवर्धन कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को संस्कृत के साथ विभिन्न भाषाओं, आधुनिक विषयों, योग, व्यक्तित्व विकास और भारतीय ज्ञान परंपरा से जुड़ी शिक्षा दी जा रही है। 17 अगस्त से शुरू हुआ यह कार्यक्रम 31 अगस्त को विशेष समापन…
मंगन : चार महीने तक आवागमन बाधित रहने के बाद सामाजिक कल्याण विभाग के मंत्री एवं लाचेन-मंगन क्षेत्र के विधायक साम्दुप लेप्चा ने शनिवार को तारामचू पुल के पास के महत्वपूर्ण सड़क मार्ग को पुनः खोल दिया। उन्होंने पुनर्निर्मित सड़क खंड का उद्घाटन कर इसे औपचारिक रूप से आम लोगों के आवागमन के लिए खोल…
गेजिंग : गेजिंग जिला खेल एवं युवा मामला विभाग की ओर से महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर जिला स्तरीय राष्ट्रीय खेल दिवस-2026 का सफलतापूर्वक आयोजन क्योन्सा स्टेडियम में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य मेजर ध्यानचंद के भारतीय खेलों में दिए गए अमूल्य योगदान को याद करते हुए खेल, शारीरिक फिटनेस,…
गेजिंग : गेजिंग जिले के मानेबुंग-देन्ताम विधानसभा से एसकेएम पार्टी की युवा शाखा ने यूथ कनेक्ट अभियान की शुरुआत की। अभियान का उद्देश्य राज्य के युवाओं को पार्टी से जोड़ना, उनके विचार, समस्याएं और अपेक्षाएं समझना तथा युवाओं और पार्टी नेतृत्व के बीच प्रत्यक्ष संवाद स्थापित करना है। राज्यस्तरीय युवा अध्यक्ष लाक्पा मोक्तान के नेतृत्व…
गंगटोक : सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) पंचायत प्रकोष्ठ के तत्वावधान में चलाए जा रहे पंचायत परामर्श अभियान के तहत सोरेंग जिले के दरमदिन समष्टि अंतर्गत ओखरे में शनिवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक एवं सिक्किम विधानसभा अध्यक्ष एमएन शेरपा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए…
गंगटोक : ग्राम पंचायत इकाइयों के साप्ताहिक निरीक्षण कार्यक्रम के तहत गंगटोक के जिला कलेक्टर अगवाने रोहन रमेश ने शनिवार को मार्तम-नाजिताम, नामली, ब्येंग फेग्योंग ग्राम पंचायत इकाई का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सार्वजनिक बुनियादी ढांचे की स्थिति का जायजा लेने के साथ मानसून के दौरान उत्पन्न समस्याओं की समीक्षा की। निरीक्षण दल में…
पाकिम : हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में पाकिम जिला खेल एवं युवा मामलों के विभाग की ओर से शनिवार को सेंट जेवियर्स स्कूल मैदान में जिला स्तरीय राष्ट्रीय खेल दिवस-2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में खेल भावना के साथ स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना था।…
गंगटोक : सटीक निशाने, संयम और प्रतिस्पर्धी उत्साह के साथ गंगटोक के तथांगचेन में पहली गवर्नर्स आर्चरी गोल्ड कप (कंपाउंड) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में सिक्किम के विभिन्न हिस्सों से कुल 19 टीमें भाग ले रही हैं। सिक्किम आर्चरी एसोसिएशन की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्देश्य जमीनी स्तर पर तीरंदाजी…
पाकिम : जिले में ठोस कचरा प्रबंधन व्यवस्था को अधिक प्रभावी और टिकाऊ बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को जिला प्रशासनिक केंद्र में जिला कलेक्टर परी बिश्नोई की अध्यक्षता में एक समन्वय बैठक आयोजित की गई। इस दौरान एडीसी पुलकित भी मौजूद रहे। बैठक में ठोस कचरा प्रबंधन नियम, 2016 के पालन की समीक्षा की…
गंगटोक : गंगटोक के ठाकुरबाड़ी मंदिर में ‘यूनिवर्सल ब्रदरहुड ब्लड डोनेशन ड्राइव’ नाम से सामूहिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इसमें सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग की पत्नी कृष्णा राई ने भी सहभागिता की। शिविर का आयोजन ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय ने ‘एक हाथ एक साथ’ के सहयोग तथा विभिन्न संगठनों, स्वयंसेवकों और नागरिकों के…