पाकिम : सिक्किम के वाणिज्य एवं उद्योग विभाग के तहत पाकिम डीआईसी द्वारा सिक्किम एंटरप्रेन्योरशिप एंड इकोनॉमिक डेवलपमेंट (सीड) सेल के साथ मिलकर आज रोंगली के छुजाचेन में राज्य एवं केंद्र सरकार की एमएसएमई योजनाओं पर एक जागरुकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसका मुख्य उद्देश्य मौजूदा और नए उद्यमियों के लिए विभाग द्वारा लागू की जा…
पाकिम : अगले साल होने वाली जनगणना की तैयारी के लिए आज पाकिम जिला प्रशासनिक केंद्र में एक मीटिंग और ट्रेनिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सिक्किम के जनगणना संचालन निदेशक कर्मा बोनपो ने जनगणना 2027 का अवलोकन प्रदान करते हुए इसके उद्देश्य, अहमियत, पद्धति और देश भर में होने वाली इस…
मंगन : लाचुंग थोंगची मैदान में तिब्बती नववर्ष ‘लोसार’ (ग्यालपो लोसार) के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस उत्सव का आयोजन लाचुंग द्जोमसा द्वारा किया गया है। उद्घाटन समारोह में वन एवं पर्यावरण, खान एवं भूविज्ञान तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के मंत्री पिंछो नामग्याल लेप्चा मुख्य अतिथि के रूप…
गंगटोक : जिला प्रशासन केंद्र (डीएसी), गंगटोक में आज गंगटोक जिले से संबंधित तात्कालिक मुद्दों की समीक्षा हेतु समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला कलेक्टर गंगटोक तुषार जी निखारे ने अपने कार्यालय कक्ष में की। बैठक में शहरी क्षेत्रों में जल संकट, राज्य में एवियन इन्फ्लुएंजा के मामलों तथा तुमिन-लिंगे क्षेत्र में…
गेजिंग : योक्सम-ताशिडिंग के मंत्री-सह-क्षेत्रीय विधायक छिरिंग टी. भूटिया (Tshering T. Bhutia) ने आज गेजिंग जिले के अंतर्गत योक्सम-ताशिडिंग क्षेत्र के थिंगलिंग-खेचुपेरी में चल रहे सड़क ब्लैकटॉपिंग कार्य का स्थल निरीक्षण किया। मंत्री ने थिंगलिंग में 7 किलोमीटर लंबे मार्ग पर किए जा रहे मेटलिंग एवं बिटुमिनस परत बिछाने के कार्य की प्रगति की समीक्षा…
दार्जिलिंग : दार्जिलिंग हिल पिकअप वैन ड्राइवर्स ट्रेड यूनियन के सदस्यों ने आज अपने संगठन को बीजीपीएम का सहयोगी संगठन बनाने का निर्णय लेते हुए पिन्टेल विलेज में आयोजित विशेष बैठक में बीजीपीएम में शामिल होने की घोषणा की। कार्यक्रम में बोलते हुए पार्टी अध्यक्ष अनित थापा (Anit Thapa) ने सदस्यों का स्वागत करते हुए…
दार्जिलिंग : भारतीय जनता पार्टी ने विधायक विष्णु प्रसाद बजगाईं को भी धोखा दिया और उनके पांच वर्ष बर्बाद कर दिए। यह आरोप भारतीय गोरखा प्रजातांत्रिक मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष तथा जीटीए चीफ अनित थापा (Anit Thapa) ने लगाया। कार्सियांग विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक विष्णु प्रसाद बजगाईं ने कल कोलकाता स्थित तृणमूल कांग्रेस कार्यालय…
दार्जिलिंग : आज इण्डियन गोरखा जनशक्ति फ्रंट के केंद्रीय कार्यालय में पार्टी की बैठक आयोजित हुई। बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के केंद्रीय संयोजक अजय एडवर्ड्स (Ajoy Edwards) ने कहा कि हिंसक आंदोलन का युग समाप्त हो चुका है, अब गोरखाओं की दीर्घकालीन मांग को पूरा करने के लिए लोकतांत्रिक मार्ग अपनाना होगा। उन्होंने…
गंगटोक : सिक्किम में “50 वैश्विक गंतव्य और परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव का विकास” और “बौद्ध सर्किट विकास” को लेकर मुख्य सचिव आर. तेलंग (R. Telang) की अध्यक्षता में आज स्थानीय ताशीलिंग सचिवालय में राज्य मिशन निदेशालय की पहली बैठक आयोजित हुई। बैठक में, राज्य के पर्यटन व नागरिक उड्डयन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सी…
जंगू : ग्रामीण शासन की मजबूती और प्रभावी सार्वजनिक पहुंच बढ़ाने हेतु मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग के निर्देशन और क्षेत्रीय विधायक पिंछो नामग्याल लेप्चा की प्रतिबद्धता तथा विकासात्मक दृष्टि के अनुरूप पासिंगडांग बीएसी में आज एक समन्वय बैठक आयोजित की गई। अपनी तरह की इस पहली बैठक में एडीसी (विकास) कार्यालय, बीएसी और ग्राम पंचायत…