माताओं के सम्मान का संदेश हर घर तक पहुंचे : साम्दुप लेप्चा

नामची : आगामी 10 अगस्त को स्थानीय भाईचुंग स्टेडियम में आयोजित होने वाले द्वितीय आमा सम्मान दिवस की तैयारियों के तहत महिला, बाल, वरिष्ठजन एवं दिव्यांग कल्याण मंत्री साम्दुप लेप्चा ने आज जिला सूचना केंद्र का दौरा किया।

इस दौरान मंत्री ने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों के साथ प्रचार-प्रसार की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कार्यक्रम से संबंधित जानकारी को विभिन्न डिजिटल मीडिया मंचों के माध्यम से व्यापक रूप से प्रसारित करने का निर्देश दिया, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक समारोह का संदेश पहुंचे और जनभागीदारी बढ़े।

मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग की परिकल्पना पर शुरू किया गया आमा सम्मान दिवस माताओं के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने की एक भावनात्मक पहल है। माताएं परिवार और समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं तथा उनके त्याग और योगदान को सम्मान देना सभी का दायित्व है। उन्होंने कहा कि द्वितीय आमा सम्मान दिवस का संदेश राज्य के प्रत्येक घर तक पहुंचना चाहिए। यह आयोजन लोगों को माताओं के निस्वार्थ प्रेम, त्याग और परिवार, समुदाय तथा समाज के भविष्य को संवारने में उनकी अमूल्य भूमिका को पहचानने और सम्मानित करने के लिए प्रेरित करेगा।

नामची के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने समारोह के प्रभावी प्रचार और समय पर सूचनाओं के प्रसार के लिए हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिया। इस अवसर पर विभागीय सचिव नॉर्मित लेप्चा, विशेष सचिव बंदना राई, संयुक्त निदेशक ताशी डी भूटिया, सहायक निदेशक अर्जुन प्रधान, कल्याण अधिकारी श्याम एस प्रधान, डीआईओ दीप्ति प्रधान सहित अन्य उपस्थित थे।

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

National News

Politics