मुख्यमंत्री ने राज्यपाल से की मुलाकात

गंगटोक : सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर के दो वर्ष का सफल कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर, सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने आज लोकभवन में राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट की।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने अपने एवं सिक्किम की समस्त जनता की ओर से राज्यपाल को उनके दो वर्षों के सफल कार्यकाल पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। भेंट के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्यपाल महोदय का संवैधानिक मूल्यों के प्रति समर्पण और उनका प्रतिष्ठित नेतृत्व राज्य की प्रगति और आम जनमानस की खुशहाली में अत्यंत सहायक रहा है।

उन्होंने राष्ट्र सेवा में नित नई ऊंचाइयों को छूने, उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की मंगलकामना करते हुए, आगामी कार्यकाल के लिए राज्यपाल महोदय के निरंतर मार्गदर्शन के प्रति अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

National News

Politics