जमीनी स्तर पर संगठन मजबूत करने की कवायद में जुटी सिटिजन एक्शन पार्टी

गंगटोक : सिटिजन एक्शन पार्टी-सिक्किम (सीएपी) के संगठन को मजबूत, सक्रिय और जनमुखी बनाने के साथ गांवों के निचले स्तर तक पार्टी की गतिविधियों को पहुंचाने पर विशेष जोर दिया जाएगा। पार्टी के जिला महासचिव योगेश खतिवड़ा ने बताया कि 31 अक्टूबर को पाकिम में आयोजित डीईसी की बैठक में संगठनात्मक मजबूती, जनसंपर्क अभियान, आगामी कार्ययोजनाओं और वर्ष 2027 में पार्टी के स्थापना दिवस की तैयारियों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

बैठक की शुरुआत पूर्ण सिंह राई के स्वागत संबोधन से हुई। इसके बाद पार्टी की उपाध्यक्ष सुमति छेत्री ने सभाध्यक्ष का पदभार संभाला। बैठक में पाकिम, गंगटोक और मंगन जिलों के प्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की सांगठनिक प्रगति, राजनीतिक गतिविधियों और मासिक कार्यों से संबंधित प्रतिवेदन प्रस्तुत किए।

इस दौरान पाकिम जिले के महासचिव योगेश खतिवड़ा सहित विभिन्न क्षेत्रीय निर्वाचन क्षेत्र परिषदों के प्रतिनिधियों ने भी मासिक रिपोर्ट पेश की। तुमिन-लिंगी निर्वाचन क्षेत्र के क्षेत्र अध्यक्ष राम कचमार कटुवाल, सिंगताम-खामदुंग क्षेत्र के अध्यक्ष कर्मा वंगेल, रुमटेक-मार्तम क्षेत्र के अध्यक्ष भाईचुंग लेप्चा और मंगन से निम्गे लेप्चा ने संगठन की वर्तमान स्थिति, कार्यकर्ताओं की सक्रियता तथा आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी।

बैठक के मुख्य एजेंडे में कोष योगदान कार्ड, वर्ष 2027 में पार्टी के स्थापना दिवस की तैयारी और पार्टी की प्रत्येक गतिविधि में सभी नेताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना शामिल रहा। इस दौरान नेताओं को गांवों के निचले स्तर तक ईमानदारी और अनुशासन के साथ संगठनात्मक कार्यों में भागीदारी निभाने की आवश्यकता पर बल दिया गया।

बैठक में पार्टी के उपाध्यक्ष जर्बु छिरिंग लेप्चा, दीपेंद्र राई, कर्मा छिरिंग भूटिया और अनिल नेपाल, कोषाध्यक्ष विष्णु चामलिंग तथा रिफॉर्म कोऑर्डिनेटर मणि छेत्री ने अपने विचार रखे। वक्ताओं ने पार्टी के सुधार अभियान को प्रभावी बनाने, नागरिकों से सीधा संवाद स्थापित करने तथा युवाओं और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया।

बैठक में यह भी निर्णयात्मक विचार रखा गया कि पार्टी की नीतियों और विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को अपनी जिम्मेदारियों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करना होगा। साथ ही नागरिकों की समस्याओं और शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर उठाने तथा जिला से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक आपसी समन्वय बनाए रखने पर चर्चा हुई। अंत में सभाध्यक्ष सुमति छेत्री ने सभी वक्ताओं के विचारों को समाहित करते हुए वर्तमान परिस्थितियों के संदर्भ में पार्टी की गतिविधियों और नेताओं के कार्यों पर अपना पक्ष रखा। इसके बाद उत्तर सिक्किम महिला परिषद की अध्यक्ष संगमीत लेप्चा ने धन्यवाद ज्ञापन किया और बैठक समाप्त होने की घोषणा की।

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

National News

Politics