गंगटोक : सिक्किम की उभरती हुई बाल गायिका रुईसांग पाख्रिन ने नेपाल के लोकप्रिय रियलिटी शो ‘द वॉयस किड्स सीजन-5’ के सेमीफाइनल में जगह बनाकर राज्य का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग (गोले) ने रुईसांग के दादा एवं प्रसिद्ध नेपाली लोकगायक श्री सिरी कुमार पाख्रिन तथा उनके पिता से मुलाकात कर रुईसांग को अपनी शुभकामनाएं और समर्थन दिया।
रुईसांग पाख्रिन गंगटोक जिले के अपर सिच्चे स्थित ताशी नामग्याल अकादमी की छात्रा हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि रुईसांग की यह सफलता पूरे सिक्किम के लिए गर्व का विषय है और उन्हें विश्वास है कि वह अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा से राज्य का नाम और ऊंचा करेंगी।
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों तथा नेपाली संगीत प्रेमियों से अपील की कि वे आगामी चरणों में रुईसांग के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान कर उनका उत्साहवर्धन करें। उनके समर्थन के लिए ‘रुईसांग पाख्रिन सपोर्ट कमेटी’ का भी गठन किया गया है, जो अभियान को आगे बढ़ाएगी।
No Comments: