sidebar advertisement

राजनीति संभावनाओं पर चलती : रूडी

सीवान, 04 फरवरी । छपरा से बीजेपी सांसद और पूर्व केन्द्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी आज सीवान पहुंचे। सीवान में उन्होंने बीजेपी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। कई बिंदुओं पर चर्चा की। आगामी लोकसभा के चुनाव की तैयारी को लेकर कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई।

बैठक के बाद राजीव प्रताप रूडी ने नीतीश कुमार के साथ मिलकर एक बार फिर से बिहार में सरकार बनाने को लेकर कहा कि बिहार में राजनीति का परिवेश बदला है। बदली हुई राजनीतिक परिवेश में जो बीजेपी-जदयू की सरकार बनी है, निश्चित रूप से बिहार में एक नया वातावरण पैदा हुआ है और होगा। जब सरकार 14 महीनों में बदलती है, तो सरकार बदलने के विषयों पर चर्चा होना है। हम सब का मानना है कि जो बिहार के हित में होगा और आने वाले दिन में बिहार के अच्छाई के लिए होगा।

भारतीय जनता पार्टी उसी प्रकार की निर्णय लेती है। जो कुछ भी निर्णय लिया गया है। बिहार के पक्ष और हित में है। देश के प्रधानमंत्री के विजन के साथ चलने का प्रयास है। आज नीतीश कुमार के साथ हमारी संयुक्त सरकार बनी है और भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता हर समय तटस्थ रहते हैं। इस सरकार में सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा और हमारे मंत्रिमंडल के सदस्यों की अहम भूमिका रहेगी। नीतीश कुमार के साथ आने वाले विधानसभा चुनाव तक मजबूत, सशक्त, अच्छी सरकार और शासन चलेगा।

आगे कहा कि आज बिहार को भारतीय जनता पार्टी की आवश्यकता थी। नीतीश कुमार के साथ मिलकर बिहार मे बेहतर कार्य करेंगे। सवाल पूछे जाने पर की बीजेपी ने हमेशा के लिए नीतीश कुमार के लिए दरवाजा बंद कर दिया था। ऐसा क्या हुआ कि नीतीश के साथ मिलकर एक बार फिर से सरकार बनानी पड़ी? उन्होंने कहा कि राजनीति संभावनाओं पर चलती है। राजनीति मे कुछ समाप्त नहीं होता है। इस स्थिति मे परिवर्तन तो एक राजनीति प्रोसेस है। इस दौरान सीवान के पूर्व सांसद ओम प्रकाश यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष संजय सिंह, दरौंदा विधायक कर्णजीत सिंह सहित कई और अन्य लोग मौजूद रहे।

#anugamini

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sidebar advertisement

National News

Politics