अभी अभी समाचार

image

सिक्किम के मुद्दों को लेकर पीएम मोदी से मिले सांसद इंद्र हांग सुब्बा

गंगटोक : सिक्किम से लोकसभा सांसद इंद्र हांग सुब्बा ने गुरुवार को संसद भवन स्थित कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सिक्किम के विकास, जनजातीय आरक्षण, सड़क एवं हवाई संपर्क, शिक्षा तथा सीमावर्ती सुरक्षा से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत ज्ञापन सौंपा। सांसद सुब्बा ने सिक्किम की जनता और…

image

छात्र आंदोलन को नकारात्मक न देखें, यह सिस्टम के लिए ‘वेक अप कॉल’: इंद्र हांग सुब्बा

गंगटोक । परीक्षाओं में पेपर लीक और गड़बड़ियों के खिलाफ देशभर में हुए छात्रों के विरोध-प्रदर्शन को लेकर एनडीए की सहयोगी पार्टी सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) ने बड़ा बयान दिया है। इंद्र हांग सुब्बा ने लोकसभा में साफ कहा कि छात्रों के आंदोलन को नकारात्मक नजरिए से नहीं देखा जाना चाहिए। इसे सरकार, सांसदों और…

image

सैनिकों की राष्ट्रभक्ति पूरे देश के लिए प्रेरणा का स्रोत : प्रेम सिंह तमांग

गंगटोक : कारगिल विजय दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने रविवार को राज्य सैनिक बोर्ड परिसर में राज्य सरकार के सहयोग से निर्मित राज्य सैनिक बोर्ड कार्यालय सह सैनिक विश्राम गृह का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में भवन एवं आवास तथा श्रम विभाग के मंत्री भीम हांग लिम्बू, शहरी विकास तथा खाद्य एवं…

image

Sikkim आर्थिक रूप से पूरी तरह स्थिर : प्रेम सिंह तमांग

गंगटोक : सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने राज्य की वित्तीय स्थिति को लेकर चल रही अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि सिक्किम आर्थिक रूप से पूरी तरह स्थिर है और सरकार अपनी विकास योजनाओं को जारी रखने में सक्षम है। उन्होंने किसानों, स्वास्थ्य सेवाओं, सडक़ आधारभूत संरचना और चिकित्सा शिक्षा से संबंधित…

image

एनएचपीसी की सुरंग में भीषण हादसा, मीथेन गैस विस्फोट और भूस्खलन से कई मजदूर फंसे

गंगटोक : दक्षिण सिक्किम में निर्माणाधीन एनएचपीसी तीस्ता स्टेज-6 जलविद्युत परियोजना की सुरंग में सोमवार को हुए भीषण हादसे के बाद बड़े पैमाने पर राहत एवं बचाव अभियान जारी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सुरंग के भीतर मीथेन गैस में विस्फोट के बाद भूस्खलन हो गया, जिससे सुरंग का एक हिस्सा मलबे से बंद हो…

image

प्रेस क्लब ऑफ सिक्किम का 24वां स्थापना दिवस समारोह सम्पन्न

गंगटोक : प्रेस क्लब ऑफ सिक्किम (पीसीएस) का 24वां स्थापना दिवस शुक्रवार को चिंतन भवन में गरिमामय समारोह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में शिक्षा, खेल एवं युवा कार्य तथा विधि एवं संसदीय कार्य मंत्री राजू बस्नेत मुख्य अतिथि तथा गंगटोक विधायक एवं शहरी विकास तथा खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के सलाहकार दिल्‍ले नामग्याल…

image

‘दो पाटों के बीच भाजपा’, कला राई और पवन चामलिंग के बयानों से बढ़ी भाजपा की परेशानी

गंगटोक : सिक्किम में संभावित 2027 पंचायत चुनावों से पहले राज्य की राजनीति गरमाने लगी है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) राज्य में एक असहज राजनीतिक स्थिति का सामना कर रही है, जहां सत्तारूढ़ सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (SKM) और प्रमुख विपक्षी दल सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (SDF) दोनों ही भाजपा पर हमलावर नजर आ रहे हैं। दिलचस्प…

image

मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने भरा एसआईआर फॉर्म, नागरिकों से की भागीदारी की अपील

गंगटोक : सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने सोमवार को अपने गृह जिले सोरेंग में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत अपना गणना प्रपत्र (एन्यूमरेशन फॉर्म) जमा किया। इस दौरान उन्होंने राज्य के सभी पात्र नागरिकों से निर्धारित समयसीमा के भीतर इस प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की। मुख्यमंत्री ने…

image

सिक्किम प्रेस क्लब को मिला नया नेतृत्व, समीर हांग लिम्बू बने अध्यक्ष

गंगटोक : सिक्किम प्रेस क्लब (पीसीएस) की वर्ष 2026-27 की नई कार्यकारिणी के लिए रविवार को गंगटोक स्थित प्रेस क्लब कार्यालय में चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया का संचालन चुनाव समिति के अध्यक्ष पूरण तमांग की देखरेख में किया गया। समिति में उषा शर्मा, अंबर गुरुंग और जीएस लिम्बू सदस्य के रूप में शामिल थे।…

image

पूर्वोत्तर के लिए ईएपी फंडिंग पैटर्न में हो बदलाव : प्रेम सिंह तमांग

गंगटोक : सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में आयोजित बाहरी सहायता प्राप्त परियोजनाओं (ईएपी) पर सेमिनार में भाग लिया। इस कार्यक्रम में पूर्वोत्तर राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्र सरकार और पूर्वोत्तर क्षेत्र के वरिष्ठ अधिकारी, बहुपक्षीय विकास बैंकों तथा अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्थानों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। कार्यक्रम…

National News

Politics