Avatar

Anugamini

All News

image

पुलिस अधीक्षक ने लाचुंग पुलिस थाना एवं जांच चौकी का किया निरीक्षण

मंगन : आगामी पर्यटन सीजन को देखते हुए यातायात प्रबंधन और सड़क सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में मंगन के पुलिस अधीक्षक रिनजिंग चोपेल राई ने चुंगथांग एसडीपीओ चंदन छेत्री के साथ लाचुंग पुलिस थाना एवं जांच चौकी, युमेसामदोंग पुलिस चौकी तथा जीरो प्वाइंट का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के…

image

पावरग्रिड परिसर के आसपास आवासीय भवनों में दरारें, प्रशासन अलर्ट

गंगटोक : गंगटोक जिले के अपर साम्दोंग में पावरग्रिड परिसर के आसपास स्थित आवासीय भवनों को नुकसान पहुंचने की शिकायतों के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने बुधवार को संयुक्त निरीक्षण किया। गंगटोक के अतिरिक्त जिला कलेक्टर सिसुम वांगचुक भूटिया के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम ने प्रभावित क्षेत्र का दौरा…

image

पोषण जागरुकता कार्यक्रम आयोजित

गेजिंग : राष्ट्रीय पोषण माह 2026 के तहत आज लेगशेप स्थित एकीकृत बाल विकास सेवा (आईसीडीएस) केंद्र में ‘हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ विषय पर पोषण जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य संतुलित एवं विविध आहार तथा पर्याप्त प्रोटीन के महत्व के प्रति लोगों को जागरूक करना और कुपोषण की रोकथाम के लिए…

image

राज्यपाल से उत्तर प्रदेश के शिक्षकों ने की मुलाकात

गंगटोक : सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर से आज लोकभवन में ‘बेसिक एजुकेशन मूवमेंट ऑफ इंडिया’ (गैर-सरकारी संस्था) के बैनर तले उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए सरकारी प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों के एक शिष्टमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। उत्तर प्रदेश के ये शिक्षक वर्तमान में सिक्किम की दो दिवसीय अध्ययन यात्रा पर…

image

स्वस्थ आदतों से होती है स्वस्थ भविष्य की शुरुआत : घतानी

गंगटोक : 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर सिक्किम सरकार के आयुष विभाग द्वारा बुधवार को ‘स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद’ विषय पर राज्यस्तरीय सतत चिकित्सा शिक्षा (सीएमई) कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें राज्य के विभिन्न हिस्सों से आयुष चिकित्सकों, विभागीय अधिकारियों और तादोंग स्थित क्षेत्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान के विशेषज्ञों ने भाग लिया। कार्यक्रम…

image

नामची अस्पताल में 7 अक्टूबर से लैप्रोस्कोपिक सर्जरी कैंप

गंगटोक : नामची अस्पताल में लैप्रोस्कोपिक गॉलस्टोन सर्जरी कैंप के आयोजन की तैयारियों को लेकर गुरुवार को एसटीएनएम अस्पताल के कॉन्फ्रेंस हॉल में बैठक हुई। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता टीम के सहयोग से कैंप की योजना, समन्वय और आवश्यक व्यवस्थाओं पर चर्चा की। बैठक की अध्यक्षता स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण…

image

इंद्र जात्रा सिक्किम की सांस्कृतिक विविधता और सामंजस्य का प्रतीक : प्रेम सिंह तमांग

गंगटोक : सिक्किम के मुख्यमंत्री Prem Singh Tamang ने इंद्र जात्रा के पावन अवसर पर राज्यवासियों, विशेषकर नेवार समुदाय को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान इंद्र को समर्पित यह पर्व न्यूअर समुदाय के लिए गहरा धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व रखता है। यह पर्व उनकी समृद्ध विरासत, परंपराओं…

image

सोरेंग में जिला स्तरीय स्कूल गेम्स का समापन

सोरेंग : स्पोर्ट्स एंड यूथ अफेयर्स डिपार्टमेंट (एसवाईएडी), सोरेंग जिला की ओर से आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय स्कूल गेम्स 2026-27 का गुरुवार को स्टेडियम जौटार में समापन हुआ। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। समापन समारोह में जिला कलेक्टर सह जिला मजिस्ट्रेट धीरज सुब्बेदी मुख्य अतिथि के रूप…

image

इंद्र जात्रा में नेवार संस्कृति की रंगारंग छटा, धिमे नृत्य ने रचा इतिहास

गंगटोक : तीन दिवसीय राज्य स्तरीय इंद्र जात्रा उत्सव के दूसरे दिन गुरुवार को एमजी मार्ग, गंगटोक में नेवार समुदाय की कला, संस्कृति और परंपराओं की झलक देखने को मिली। इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। दिन की शुरुआत रानीपुल से सिच्चे होते हुए बारपीपल स्थित सिक्किम नेवार गुठी भवन तक…

image

डिजिटल कृषि से मजबूत होगी पाकिम की खेती, कर्मियों को दिया प्रशिक्षण

पाकिम : पाकिम जिला के कृषि एवं उद्यान विभाग के तत्वावधान में गुरुवार को रर्बन हॉल में बीज उत्पादन एवं कृषि डिजिटल पहलों पर प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला आयोजित की गयी। इसका उद्देश्य विभागीय कर्मियों के तकनीकी ज्ञान को मजबूत करना, बीज उत्पादन की प्रक्रियाओं में सुधार लाना तथा विभिन्न कृषि योजनाओं, कार्यक्रमों और डिजिटल पहलों के प्रति…

National News

Politics