गंगटोक : सिक्किम सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक सुव्यवस्थित बनाने और आम लोगों को बेहतर सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लुमसे में अत्याधुनिक ‘जन सेवा भवन’ का निर्माण किया है। करीब 3 लाख 26 हजार वर्गफुट क्षेत्र में फैला यह एकीकृत प्रशासनिक परिसर तीन खंडों-ए, बी और सी-में तैयार किया गया है।…
बच्चों के प्रति संवेदनशील हो न्याय व्यवस्था : मुख्य न्यायाधीश नामची : सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग और सिक्किम उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति ए मुहम्मद मुस्ताक ने सोमवार को नामची कोर्ट परिसर में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश न्यायालय का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। दोनों ने नए न्यायालय की स्थापना को…
गंगटोक : सिटिजन एक्शन पार्टी-सिक्किम (सीएपी-सिक्किम) की ऑल सिक्किम लेबर वेलफेयर काउंसिल के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को श्रम विभाग का दौरा कर राज्य सरकार के अधीन कार्यरत अस्थायी कर्मचारियों के वेतन, अधिकार, कल्याण और संरक्षण से जुड़े मुद्दे उठाए। प्रतिनिधिमंडल ने आरोप लगाया कि कई अस्थायी कर्मचारियों को सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम वेतन से कम…
गंगटोक : सिक्किम सरकार के कौशल विकास विभाग के नियुक्ति केंद्र की ओर से सोमवार को सोकेथांग स्थित कौशल विकास विभाग के कॉन्फ्रेंस हॉल में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप प्रोत्साहन योजना पर जागरूकता-सह-संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य एमएसएमई को योजना के लाभ, अप्रेंटिस नियुक्त करने की…
पाकिम : नामचेबुंग विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं मंत्री राजू बस्नेत ने जिले के बस्नेत वार्ड और डाड़ांगांव वार्ड के अंतर्गत आने वाले पाकिम अस्पताल रोड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सड़क की मौजूदा स्थिति का जायजा लिया और इसके सुधार के लिए आवश्यक कार्यों की समीक्षा की। इस निरीक्षण के दौरान सीएलसी अध्यक्ष,…
गंगटोक : कंचनजंघा राज्य विश्वविद्यालय के संस्कृत विभाग और केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को तादोंग स्थित नरबहादुर भंडारी गवर्नमेंट कॉलेज में दस दिवसीय ‘सरल मानक संस्कृत शिविर’ का भव्य शुभारंभ हुआ। विद्यार्थियों के साथ-साथ संस्कृत भाषा सीखने के इच्छुक आम लोगों को ध्यान में रखकर आयोजित यह शिविर 21…
नेहा कुमारी कई दशकों तक, सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में भारत की स्थिति एक विरोधाभास वाली रही है। भारतीय इंजीनियरों ने उन्नत चिप्स को डिज़ाइन करने में मदद की, लेकिन देश उनके निर्माण, पैकेजिंग और परीक्षण के लिए काफी हद तक विदेशी सुविधाओं पर निर्भर था। अब यह अंतर कम होने लगा है। 2021 में ‘इंडिया…
प्रो. राव आर. तुम्माला भारत इस समय सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण मोड़ पर खड़ा है। चिप डिजाइन और सॉफ्टवेयर के क्षेत्र में भारत को दुनिया भर में पहचान मिली है। अब उसके पास उन्नत पैकेजिंग के क्षेत्र में अग्रणी बनने और आगे चलकर विश्वस्तरीय ‘सिस्टम्स फाउंड्री’ के रूप में विकसित होने का अनूठा…
सड़क-पुलों के पुनर्निर्माण को रफ्तार, 546 करोड़ मंजूर गंगटोक : सिक्किम के मंत्री एन.बी. दहाल ने राज्य में चल रही सड़क, पुल और राजमार्ग परियोजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि प्रमुख कनेक्टिविटी परियोजनाओं के पूरा होने के बाद सिलीगुड़ी से गंगटोक की यात्रा का समय मौजूदा करीब चार घंटे से घटकर लगभग 90 मिनट…
गंगटोक : सिक्किम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसएसडीएमए) की ओर से भूमि राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के तत्वावधान में शुक्रवार को स्थानीय चिंतन भवन में राज्य आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस-2026 मनाया गया। इस वर्ष कार्यक्रम की थीम ‘तैयार बच्चे, सुरक्षित एवं सुदृढ़ भविष्य’ रखी गई थी। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में आपदा के…