Avatar

Anugamini

All News

image

सिक्किम क्वीन राइडर मोटरसाइकिल क्लब ने मनाया पहला वार्षिकोत्सव

गेजिंग : सिक्किम क्वीन राइडर मोटरसाइकिल क्लब की पहली वर्षगांठ का कार्यक्रम आज गेजिंग स्थित सार्वजनिक भवन में भव्य रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के विशिष्ट व्यक्तियों की उपस्थिति रही, जबकि ग्रामीण विकास विभाग के अध्यक्ष नारायण खतिवड़ा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ कृषि विभाग के अतिरिक्त निदेशक…

image

अमर लामा ने चाय श्रमिकों से की मुलाकात

कार्सियांग : भारतीय गोरखा प्रजातांत्रिक मोर्चा (भागोप्रमो) के कार्सियांग क्षेत्र से उम्मीदवार अमर लामा ने नेहरू बालासन क्षेत्र के चाय श्रमिकों से मुलाकात कर उनके साथ संवाद किया। इस दौरान उन्होंने श्रमिकों की समस्याओं को सुना और अपने विचार साझा किए। संवाद के दौरान अमर लामा ने आरोप लगाया कि कुछ लोग पूर्वाग्रह से ग्रसित…

image

सिक्किम स्लैम 3×3 ओपन बास्केटबॉल टूर्नामेंट संपन्न

गंगटोक : तीन दिवसीय सिक्किम स्लैम 3×3 ओपन बास्केटबॉल टूर्नामेंट का आज गंगटोक स्थित पालजोर स्टेडियम के इंडोर बास्केटबॉल कोर्ट में फाइनल मुकाबलों के साथ भव्य समापन हो गया। इस टूर्नामेंट का आयोजन जिला प्रशासनिक केंद्र, गंगटोक एवं गंगटोक जिला पुलिस द्वारा फ्रीडम रिहैबिलिटेशन फैसिलिटी तथा रेवेंस बास्केटबॉल क्लब के सहयोग से किया गया था।…

image

वनाग्नि की रोकथाम के लिए क्षेत्रीय कार्यशाला आयोजित

गंगटोक : जंगल की आग की रोकथाम एवं नियंत्रण की रणनीतियों पर विचार-विमर्श हेतु सिक्किम सरकार के वन एवं पर्यावरण विभाग और केंद्रीय पर्यावरण, वन व जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा भारतीय वन प्रबंधन संस्थान (आईआईएफएम) के सहयोग से आज गंगटोक में एक क्षेत्रीय कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें समूचे पूर्वोत्तर भारत के प्रमुख हितधारक एक…

image

राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की एक समन्वय बैठक आयोजित

गंगटोक : राजधानी नई दिल्ली में आज सांसद एवं अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति कल्याण समिति के अध्यक्ष फग्गन सिंह कुलस्ते की अध्यक्षता में राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की एक समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में, समिति ने कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर विचार-विमर्श किया, जिसमें महाराष्ट्र के बंजारा समुदाय की अनुसूचित जनजातियों की सूची में शामिल किए…

image

Chewabhanjyang को दूसरे सीमा व्यापार मार्ग के रूप में खोलने को लेकर सरकार गंभीर

गंगटोक : पश्चिम सिक्किम स्थित भारत-नेपाल सीमावर्ती चिवाभंज्यांग को दूसरे सीमा व्यापार मार्ग के तौर पर खोलने पर सिक्किम सरकार गंभीरता से आगे बढ़ रही है। यह जून में चीन के साथ फिर से शुरू होने वाले पूर्वी सिक्किम के नाथुला सीमा व्यापार मार्ग के बाद राज्य का दूसरा सीमा व्यापार केंद्र होगा। राज्य सरकार…

image

पाकिम हवाई अड्डे का नाम बदलकर ‘Trilochan Pokhrel’ के नाम पर करने का प्रस्ताव विधानसभा में पारित

गंगटोक : सिक्किम सरकार ने राज्य के एकमात्र पाकिम हवाई अड्डे का नाम बदलकर ‘त्रिलोचन पोखरेल’ हवाई अड्डा करने का निर्णय लिया है। राज्य विधानसभा ने गुरुवार को इस संबंध में एक सरकारी प्रस्ताव पारित कर दिया है। इसे सिक्किम के स्वतंत्रता आंदोलन के एक प्रमुख शख्सियत पोखरेल के सम्मान में एक महत्वपूर्ण कदम के…

image

चुनाव का बहिष्कार करेगी सीएपी-सिक्किम

गंगटोक : सिटिजन एक्शन पार्टी (सीएपी)-सिक्किम ने गुरुवार को सिक्किम में आगामी 24 अप्रैल को होने वाले शहरी स्थानीय निकाय चुनाव का बहिष्कार करने की घोषणा की है। साथ ही सभी 63 वार्डों में ‘योग्य और सक्षम’ निर्दलीय उम्मीदवारों को समर्थन देने का भी ऐलान किया है। गंगटोक में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते…

image

आरबीआई ने राज्य स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की

गंगटोक : भारतीय रिजर्व बैंक (RBI), गंगटोक द्वारा 24 मार्च, 2026 को ताशिलिंग सचिवालय में 10वीं राज्य स्तरीय समन्वय समिति (एसएलसीसी) की बैठक आयोजित की गई। यह बैठक सिक्किम सरकार के मुख्य सचिव रवींद्र तेलंग की अध्यक्षता में आयोजित की गई थी और आरबीआई के क्षेत्रीय निदेशक थोतन्गम जामांग द्वारा संचालित की गई थी। इस…

image

ध्वजयात्रा में शामिल हुए राज्यपाल

गंगटोक : सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर (Om Prakash Mathur) ने रामनवमी पर्व की पूर्व संध्या पर आज एमजी मार्ग पर आयोजित ध्वज यात्रा (कलश यात्रा, शोभा यात्रा) में प्रमुख अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तामांग की विशेष उपस्थिति रही। लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण एवं धार्मिक विभाग के मंत्री…

National News

Politics