गंगटोक । अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के अध्यक्ष जय शाह आज बीसीसीआई के अधिकारियों के साथ सिक्किम दौरे पर बागडोगरा हवाई अड्डे पहुंचे। उनका यह दौरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इंडोर क्रिकेट अकादमी के उद्घाटन के सिलसिले में है।
आगमन पर गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत लायजन अधिकारियों, क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष Tika Subba और चेयरमैन-कम-निर्माण समिति के अध्यक्ष के.सी. शर्मा ने किया। इस दौरान गृह विभाग, बागडोगरा इकाई के अधिकारी भी मौजूद रहे।
प्रतिनिधिमंडल उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सिक्किम के लिए रवाना हो गया है।
No Comments: