भाजपा नेताओं ने सुनी ‘मन की बात’

गंगटोक : दार्जिलिंग के सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजू बिष्ट ने गंगटोक स्थित भाजपा मुख्यालय में आयोजित मन की बात के 133वें एपिसोड में भाग लिया। इस अवसर पर सिक्किम भाजपा अध्यक्ष डीआर थापा, वरिष्ठ भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्र, बिहार सरकार के मंत्री एवं सिक्किम प्रभारी दिलीप कुमार जायसवाल सहित कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के परमाणु वैज्ञानिकों की सराहना करते हुए भारत के सिविल न्यूक्लियर कार्यक्रम की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि स्वदेशी रूप से विकसित फास्ट ब्रीडर रिएक्टर के क्रिटिकलिटी हासिल करने से देश को स्वच्छ और सुरक्षित ऊर्जा के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। प्रधानमंत्री ने भारत की पवन ऊर्जा क्षमता के 56 गीगावाट से अधिक होने पर भी प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि इस क्षेत्र में भारत विश्व में चौथे स्थान पर पहुंच गया है। इसके अलावा, उन्होंने आगामी बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर शुभकामनाएं दीं और भगवान बुद्ध की शिक्षाओं को याद किया। प्रधानमंत्री ने पूर्वोत्तर क्षेत्र को ‘अष्ट लक्ष्मी’ बताते हुए इसकी समृद्धि और संभावनाओं पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा बांस उद्योग को बढ़ावा देने से पूर्वोत्तर के उद्यमियों को लाभ मिल रहा है। प्रधानमंत्री ने सिक्किम की लागस्तल बैंबू एंटरप्राइज टीम का विशेष उल्लेख करते हुए लोगों से बांस उत्पादों को खरीदने और बढ़ावा देने की अपील की। साथ ही, उन्होंने बताया कि वे सिक्किम राज्य के स्थापना के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल होकर प्रदेशवासियों के साथ इस ऐतिहासिक अवसर का उत्सव मनाएंगे।

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

National News

Politics