एमएसएमई योजनाओं पर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित

नामची : एमएसएमई प्रदर्शन बढ़ाने एवं तेज करने की रैंप पहल के तहत विभिन्न राज्य और केंद्र सरकारी एमएसएमई योजनाओं पर आज नामची डीएसी एक जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मुख्य रुप से मुख्यमंत्री के एपीएस बिष्णु कुमार शर्मा के साथ जिलाध्यक्ष अंजिता राजलिम, पशुपालन चेयरपर्सन डोमा लेप्चा, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग की चेयरपर्सन कला प्रधान, जल संसाधन चेयरपर्सन कुश माया तमांग, वाणिज्य व उद्योग विभाग के महाप्रबंधक दिनेश प्रधान के अलावा अन्य भी उपस्थित थे।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अंजिता राजलिम ने मुख्यमंत्री के “एक परिवार एक उद्यमी” विजन को दोहराते हुए जमीनी स्तर और घरेलू लेवल पर उद्यमिता को बढ़ावा देने की अहमियत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अलग-अलग सरकारी योजनाएं, खासकर बेरोजगारों एवं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और अपनी रोजी-रोटी बेहतर बनाने के लिए बड़े मौके देती हैं। उन्होंने स्थानीय समुदाय में ऐसी योजनओं के बारे में जागरूकता फैलाने में एसएचजी की अहम भूमिका पर भी जोर दिया। वहीं, युवाओं की काबिलियत पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम उनकी काबिलियत को एक उत्पादक और सकारात्मक दिशा में ले जाने में मदद करते हैं।

वहीं, प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाते हुए उन्होंने उनसे आत्मविश्वास के साथ चुनौतियों का सामना करने, सोच-समझकर जोखिम उठाने और अपनी उम्मीदों को पाने के लिए ईमानदारी से काम करने की अपील की। इसके अलावा, उन्होंने प्रतिभागियों को ऑनलाइन मार्केटिंग प्लेटफॉर्म एक्सप्लोर करने और लोकल लेवल से आगे बढक़र नेशनल और इंटरनेशनल मार्केट तक पहुंचने के लिए अपने बिजनेस को बढ़ाने की दिशा में काम करने के लिए हिम्मत दी।

पशुपालन चेयरपर्सन डोमा लेप्चा ने सभी एसएचजी सदस्यों की तरफ से विभाग की ओर से सरकारी पहलों, वित्तीय समर्थन प्रणालियों, उद्यमिता के मौकों और बैंकिंग प्रक्रिया के बारे में जागरूकता पैदा करने में उनकी कोशिशों की प्रशंसा करते हुए एसएचजी सदस्यों और युवाओं से सरकार द्वारा दिए गए मौकों का पूरा इस्तेमाल करने और वित्तीय स्थिरता, सतत रोजगार और पूरे सामुदायिक विकास के लिए मिलकर काम करने की अपील की।

इससे पहले, वाणिज्य व उद्योग महा प्रबंधक दिनेश प्रधान ने अपने स्वागत भाषण में विभाग द्वारा उद्यमिता, स्वरोजगार और आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के मकसद से राज्य और केंद्र सरकार की अलग-अलग योजनाओं के जरिए लाभार्थियों को सपोर्ट करने के लिए शुरू की गई पहलों पर रोशनी डाली। उन्होंने उभरते हुए उद्यमियों और एसएचजी के लिए उपलब्ध कई योजनाओं की खास बातों और फायदों के बारे में भी बताया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागीय निरीक्षकों ने अपनी प्रस्तुतियां पेश कीं। इस दौरान एक खुली चर्चा भी हुई, जिसमें प्रतिभागियों ने सक्रियता से भाग लिया।

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

National News

Politics