पोषण पखवाड़ा पर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित

सोरेंग : 8वें पोषण पखवाड़ा के अवसर पर आज जिले के मंगलबारिया आंगनबाड़ी केंद्र में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उप निदेशक सह सीडीपीओ श्रीमती गौरी तमांग, पोषण प्रकोष्ठ निरीक्षक वर्षा छेत्री, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं और लाभार्थी उपस्थित थे।

कार्यक्रम की शुरुआत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती सुषमा कुमारी राई के स्वागत भाषण से शुरु हुए कार्यक्रम में सीडीपीओ ने 0-3 आयु वर्ग के बच्चों के मस्तिष्क विकास के लिए प्रारंभिक उद्दीपन पर एक जानकारीपूर्ण सत्र आयोजित किया। इसमें उन्होंने ‘प्रतिक्रियाशील देखभाल’ की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर देते हुए 3-6 आयु वर्ग के बच्चों के लिए खेल-आधारित शिक्षा पर भी चर्चा की। साथ ही, उन्होंने छोटे बच्चों में ‘स्क्रीन टाइम’ को कम करने में माता-पिता और समुदाय की भूमिका के बारे में विस्तार से बताया।

वहीं, पोषण निरीक्षक वर्षा छेत्री ने ‘मां और बच्चे के पोषण’ पर अपने सत्र में संतुलित आहार, पोषण संबंधी आवश्यकताओं और मां-बच्चे के लिए उचित खान-पान की आदतों के महत्व पर विशेष ध्यान केंद्रित किया। कार्यक्रम में मोटे अनाज आधारित खाद्य पदार्थों का एक व्यावहारिक प्रदर्शन भी किया गया, जिसमें माताओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया। साथ ही, स्कूल जाने वाले बच्चों की खान-पान की आदतों पर एक समूह चर्चा भी आयोजित की गई, जिसमें बच्चों की कम उम्र से ही उनके दैनिक आहार में बाजरा को शामिल करने के लिए दृढ़तापूर्वक प्रोत्साहित किया गया।

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

National News

Politics