गेजिंग : योक्सम स्थित रिसोर्स रिकवरी सेंटर में मंगलवार को प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट के तत्वावधान में कचरा पृथक्करण एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन विषय पर प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम में अपशिष्ट प्रबंधन के व्यावहारिक पहलुओं पर विशेष जोर दिया गया।
प्रतिभागियों को कचरे के वैज्ञानिक पृथक्करण, रिकॉर्ड संधारण, बेलिंग प्रक्रिया तथा पुनर्चक्रण योग्य सामग्रियों की बिक्री एवं सुरक्षित निष्पादन संबंधी जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण सत्र का संचालन योक्सम पीडब्ल्यूएमयू के प्रभारी छितेन ताशी भूटिया तथा आरआरसी के कर्मचारियों ने किया।
कार्यशाला में मल्ली आचिंग ग्राम जीपीयू के प्रतिनिधियों एवं सदस्यों ने भाग लिया। इस अवसर पर योक्सम के बीडीओ सनमान लिम्बू, मल्ली आचिंग जीपीयू के सहायक निदेशक तथा लीडेन विश्वविद्यालय के शोधार्थी अभिमन्यु छेत्री भी उपस्थित थे। कार्यशाला का उद्देश्य वैज्ञानिक अपशिष्ट प्रबंधन के प्रति जागरुकता बढ़ाने तथा स्थानीय स्तर पर क्षमता विकास को मजबूत करना था।
कार्यक्रम में संसाधनों के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया। साथ ही प्रतिभागियों को आरआरसी में रिकॉर्ड संधारण और कार्य संचालन की दक्षता बढ़ाने संबंधी प्रशिक्षण भी दिया गया।
No Comments: