न्यायमूर्ति मीनाक्षी मदन राई को राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने दी बधाई

गंगटोक : सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने सिक्किम उच्च न्यायालय की न्यायाधीश न्यायमूर्ति मीनाक्षी मदन राई को पटना उच्च न्यायालय की मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किए जाने के लिए अनुमोदन प्रदान किया है। इसके साथ ही वह इस प्रतिष्ठित पद के लिए अनुमोदित होने वाली सिक्किम की पहली महिला न्यायाधीश बन गई हैं।

इस अवसर पर न्यायमूर्ति मीनाक्षी मदन राई ने सोमवार को लोकभवन में सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर से शिष्टाचार भेंट की। राज्यपाल ने इसे सिक्किम के लिए ऐतिहासिक क्षण बताते हुए कहा कि न्यायमूर्ति राई ने पूरे राज्य का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने उनके आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में न्यायपालिका और अधिक सुदृढ़ एवं जनोन्मुखी बनेगी।

वहीं मुख्‍यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने भी न्यायमूर्ति राई से मुलाकात कर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि सिक्किम की पहली महिला न्यायाधीश के रूप में इस प्रतिष्ठित पद तक पहुंचना राज्य के लिए गर्व और ऐतिहासिक उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि न्यायमूर्ति राई की निष्ठा, ईमानदारी और न्यायपालिका में उत्कृष्ट सेवाएं देशभर के लोगों को प्रेरित करती रहेंगी। मुख्यमंत्री ने उनके सफल और आदर्श कार्यकाल की कामना भी की।

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

National News

Politics