सिक्किम के राजनीतिक दायरे में दखल नहीं होने देंगे : राजू बिष्ट

गंगटोक : दार्जिलिंग के भाजपा सांसद और सिक्किम के नवनियुक्त पार्टी प्रभारी राजू बिष्‍ट ने सोमवार को कहा कि भाजपा संविधान के अनुच्छेद 371एफ का सम्मान और संरक्षण करेगी तथा सिक्किम के राजनीतिक दायरे में किसी तरह का हस्तक्षेप नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 371एफ संविधान का स्थायी प्रावधान है और पार्टी इसे पूरी भावना के साथ कायम रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

सिंगताम में सिक्किम भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ अपनी पहली संगठनात्मक बैठक को संबोधित करते हुए बिष्‍ट ने यह बात कही। उनका बयान ऐसे समय आया है जब दार्जिलिंग और कालिम्पोंग के कुछ वर्गों की ओर से सिक्किम के दार्जिलिंग पहाड़ियों के साथ विलय की मांग फिर उठाई जा रही है।बिष्‍ट ने सिक्किम और दार्जिलिंग के संबंधों का उल्लेख करते हुए कहा कि दोनों क्षेत्रों का साझा इतिहास जरूर है, लेकिन उनका वर्तमान और भविष्य अलग-अलग है। उन्होंने कहा कि दोनों क्षेत्र एक-दूसरे के साथ खड़े रहकर सहयोग कर सकते हैं, लेकिन एक-दूसरे के राजनीतिक दायरे में हस्तक्षेप नहीं करेंगे।

राजू बिष्‍ट ने कहा कि सिक्किम में भाजपा संगठन को मजबूत करना राज्य के लोगों के हितों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने के लिए जरूरी है। उन्होंने संगठन की प्राथमिकताओं का उल्लेख करते हुए कहा कि पार्टी बूथ स्तर से संगठन को मजबूत करेगी और सेवा सेतु अभियान के माध्यम से जनता के बीच अपनी पहुंच बढ़ाएगी।

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

National News

Politics