जंगू निर्वाचन क्षेत्र में एसआईआर प्रक्रिया को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

जंगू : जंगू निर्वाचन क्षेत्र में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) चरण-3 के तहत निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी-सह-उपमंडलाधिकारी तथा सहायक निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी-सह-ब्लॉक विकास अधिकारी द्वारा विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक एवं अभिमुखीकरण सत्र आयोजित किया गया। इसके बाद पर्यवेक्षकों और बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित हुआ।

बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को एसआईआर प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के महत्व से अवगत कराया गया। उन्हें बूथ लेवल एजेंटों (बीएलए) की नियुक्ति तथा बीएलओ के साथ समन्वय स्थापित कर मतदाता गणना और सुनवाई प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने की अपील की गई।

बैठक में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों, निर्वाचन प्रक्रियाओं और आगामी एसआईआर अभियान पर विस्तृत चर्चा हुई। अधिकारियों ने बताया कि इस प्रक्रिया का उद्देश्य वास्तविक मतदाताओं की पहचान करना और अपात्र नामों को मतदाता सूची से हटाकर उसकी शुद्धता बनाए रखना है।

अधिकारियों ने जानकारी दी कि गणना चरण के दौरान बीएलओ घर-घर जाकर गणना प्रपत्रों का वितरण और संग्रह करेंगे। साथ ही जिन पात्र मतदाताओं के नाम वर्ष 2002 की एसआईआर मतदाता सूची में नहीं हैं, उन्हें निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आवश्यक दस्तावेज जमा करने होंगे। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से प्रक्रिया को पारदर्शी और प्रभावी बनाने के लिए सक्रिय सहयोग की अपील की गई।

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

National News

Politics