प्रधानमंत्री की यात्रा के लिए हो रही तैयारियों का मंत्री ने लिया जायजा

गंगटोक : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आगामी 27 अप्रैल की प्रस्तावित राज्य यात्रा से पहले सिक्किम के भवन व आवास एवं श्रम मंत्री भीम हांग लिम्बू ने आज गंगटोक में दो प्रमुख स्थलों-सोचकगांग स्थित हेलेन लेप्चा मेडिकल कॉलेज और लुम्से तादोंग स्थित सचिवालय एनेक्स (जन सेवा भवन) का निरीक्षण किया।

मंत्री ने पहले सोचकगांग हेलेन लेप्चा मेडिकल कॉलेज और उसके बाद लुम्से तादोंग स्थित सचिवालय एनेक्स (जन सेवा भवन) का दौरा किया, जहां उन्होंने भवनों की प्रत्येक मंजिल का मुआयना कर निर्माण के दौरान उपयोग की गई सामग्रियों की स्थिति की जांच की। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों और ठेकेदार को निर्माण कार्य के लिए गुणवत्तापूर्ण सामग्री का उपयोग करने और निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण स्थल की चारदीवारी की भी जांच की और उसे संतोषजनक पाया।

इसके साथ ही, डीई (परियोजना) द्वारा परियोजना के विवरण पर एक संक्षिप्त प्रस्तुति दी गई।

इस निरीक्षण में भवन व आवास सचिव सीबी बस्‍नेत, पीसीई यदुनंदन गौतम, मुख्य अभियंता पेमा डोनका भूटिया, अतिरिक्त सीई बसंत पौड्याल, मुख्य वास्तुकार रश्मि प्रधान, अतिरिक्त मुख्य वास्तुकार डोनिव राई, अतिरिक्त मुख्य वास्तुकार आशी सोनम चोडेन, एसई(पी) अनिल छेत्री के अलावा कई अधिकारी, अभियंताओं और अन्य ने भाग लिया।

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

National News

Politics