राज्यपाल से उत्तर प्रदेश के शिक्षकों ने की मुलाकात

गंगटोक : सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर से आज लोकभवन में ‘बेसिक एजुकेशन मूवमेंट ऑफ इंडिया’ (गैर-सरकारी संस्था) के बैनर तले उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए सरकारी प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों के एक शिष्टमंडल ने शिष्टाचार भेंट की।

उत्तर प्रदेश के ये शिक्षक वर्तमान में सिक्किम की दो दिवसीय अध्ययन यात्रा पर हैं। भेंट वार्ता के दौरान शिक्षकों ने माननीय राज्यपाल महोदय के साथ संवाद किया और सिक्किम की अद्वितीय संस्कृति व प्राकृतिक सुंदरता से जुड़े अपने अनुभवों को साझा किया। इस दौरान राज्यपाल महोदय ने जैविक खेती, शांतिप्रिय राज्य, अनुशासित यातायात , महिलाओं की भागीदारी, स्वच्छता और पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता जैसे विषयों पर शिक्षकों का मार्गदर्शन किया।

राज्यपाल ने शिक्षकों को निरंतर राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित भी किया।कार्यक्रम का संचालन श्रीमती वीणा सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश से आए शिक्षकों ने राज्यपाल का अभिनंदन किया और उनके प्रति आभार व्यक्त किया।

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

National News

Politics