गंगटोक : राज्य में प्रधानमंत्री के आगामी दौरे की तैयारियां तेज हो गई हैं, जिनका नेतृत्व खुद मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग कर रहे हैं।
इस अवसर को खास बनाने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का समन्वय सांस्कृतिक विभाग द्वारा किया जा रहा है, जिसकी निगरानी मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव जैकब खालिंग कर रहे हैं। इन तैयारियों में पूरे राज्य से विभिन्न कलाकारों को शामिल किया गया है, जो सिक्किम की ‘एकता में विविधता’ की भावना को दर्शाते हैं।
कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूहों के सदस्य, ऑल सिक्किम डांस इंस्टीट्यूट एसोसिएशन के कलाकारों के साथ-साथ गायक और संगीतकार भी भाग ले रहे हैं। ‘1000 स्टेप्स ऑफ यूनिटी’ शीर्षक से प्रस्तुत किया जाने वाला नृत्य कार्यक्रम, जिसमें करीब 2000 प्रतिभागी शामिल होंगे, सिक्किम की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करेगा और साथ ही देशभर की विविध नृत्य परंपराओं को भी समाहित करेगा।
No Comments: