हाउस लिस्टिंग को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित

नामची : जिला प्रशासनिक केंद्र में आज जनगणना 2027 के अंतर्गत चल रहे हाउस लिस्टिंग चरण की प्रगति को लेकर एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता डीसी सुश्री अनुपा तामलिंग ने की। इसमें जिले के एडीसी, एसडीएम और बीडीओ उपस्थित रहे। बैठक में डीसी ने वर्तमान चरण की तैयारियों की समीक्षा करते हुए स्पष्ट किया कि अभी हाउस लिस्टिंग और हाउसिंग जनगणना का कार्य चल रहा है। उन्होंने डेटा संग्रहण की कड़ी निगरानी की आवश्यकता पर बल देते हुए संबंधित चार्ज अधिकारियों को साप्ताहिक समीक्षा करने के निर्देश दिए। साथ ही अतिरिक्त चार्ज अधिकारियों को भी निगरानी प्रक्रिया में सक्रिय सहयोग करने को कहा।

डोर-टू-डोर सर्वे और मोबाइल ऐप का उपयोग जानकारी दी गई कि फील्ड कार्य 16 अप्रैल से शुरू हो चुका है और 15 मई तक चलेगा। इस दौरान गणनाकर्मी मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से घर-घर जाकर सर्वेक्षण कर रहे हैं। डीसी ने बताया कि एकत्रित डेटा का विभिन्न स्तरों पर पर्यवेक्षकों द्वारा सत्यापन किया जा रहा है और इसे मैपिंग सिस्टम से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने निर्देश दिया कि हाउसिंग जनगणना शुरू करने से पहले सभी घरों की मैपिंग पूर्ण कर उसे पर्यवेक्षकों से अनुमोदित कराना अनिवार्य है।

बैठक में बताया गया कि कुल 447 हाउस लिस्टिंग ब्लॉक्स में से 208 ब्लॉक्स में कार्य प्रगति पर है, जबकि 239 ब्लॉक्स में अभी कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है। इस पर डीसी ने सभी चार्ज अधिकारियों और पर्यवेक्षकों को लंबित कार्य शीघ्र शुरू करने और निर्धारित समयसीमा के भीतर सभी ब्लॉक्स का कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। सभी संबंधित अधिकारियों को कार्य की प्रगति पर लगातार नजर रखने और किसी भी प्रकार की देरी से बचने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान जनगणना कार्य से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर स्पष्टीकरण और आपसी समन्वय को लेकर भी चर्चा की गई।

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

National News

Politics