बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए चाकुंग में पीएचसी स्थापना की तैयारी तेज

सोरेंग। सोरेंग जिके के चाकुंग क्षेत्र में प्रस्तावित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) निर्माण के लिए चिन्हित भूमि का कल मंगलवार को संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों तथा स्थानीय लोगों ने भाग लिया। निरीक्षण दल का नेतृत्व सोरेंग-चाकुंग विधानसभा क्षेत्र के विधायक आदित्य गोले ने किया। इस दौरान प्रस्तावित पीएचसी निर्माण के लिए चयनित भूमि की उपयोगिता एवं व्यवहारिकता का आकलन किया गया।

निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में स्वास्थ्य परिसेवा को सुदृढ़ बनाना तथा लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना था। निरीक्षण के दौरान सोरेंग के एडीएम डीआर बिष्ट, स्वास्थ्य विभाग के मुख्य अभियंता संजय कुमार सिंह एवं उनकी तकनीकी टीम, सोरेंग के मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला पंचायत सदस्य, पंचायत प्रतिनिधि तथा स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने प्रस्तावित परियोजना से जुड़े विभिन्न तकनीकी एवं प्रशासनिक पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की। सभी ने इस बात पर जोर दिया कि चाकुंग एवं आसपास के क्षेत्रों के लोगों के बढ़ते स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना समय पर की जानी अत्यंत आवश्यक है।

साथ ही नेताजी सुभाष चंद्र बोस यूनिवर्सिटी ऑफ एक्सीलेंस के विद्यार्थियों को भी इस स्वास्थ्य केंद्र से लाभ मिलने की बात कही गई। स्थानीय जनता एवं जनप्रतिनिधियों ने इस पहल के लिए विधायक तथा राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया और परियोजना के सफल क्रियान्वयन हेतु पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

National News

Politics