पाकिम : गुरुवार रात हुई भारी बारिश से नाथांग-माचोंग विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में हुए नुकसान का आकलन करने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त निरीक्षण किया।
निरीक्षण दल में विधायक के ओएसडी एमबी गुरुंग, एसडीएम पाकिम एनके भंडारी, डीपीओ टीआर छेत्री, पीएमजीएसवाई के सहायक अभियंता दीपक गुरुंग, भवन एवं आवास विभाग के अधिकारी तथा पंचायत प्रतिनिधि शामिल थे।
दल ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर क्षतिग्रस्त बुनियादी ढांचे और आवासीय संपत्तियों का जायजा लिया। तत्काल राहत के तहत प्रभावित परिवारों को तिरपाल और पॉली पाइप वितरित किए गए। लिंके क्षेत्र में एक मकान के लिए खतरा बने बड़े पत्थर को हटाने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए गए। प्रशासन ने प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है।
No Comments: