सिक्किम में जल्द शुरू होगी किडनी ट्रांसप्लांट सेवा

सरकार बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध : जीटी ढुंगेल

गंगटोक : सिक्किम में तृतीयक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में राज्य सरकार ने किडनी प्रत्यारोपण (किडनी ट्रांसप्लांट) सेवा शुरू करने की पहल तेज कर दी है। इसी सिलसिले में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जीटी ढुंगेल, विभाग के अध्यक्ष फुर्बा रिंजिंग शेरपा और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के मिशन निदेशक डॉ विकास प्रधान ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय अंग एवं ऊतक प्रत्यारोपण संगठन (नोटो) के निदेशक डॉ अनिल कुमार यादव से मुलाकात की।

बैठक में डॉ यादव ने सिक्किम सरकार की स्वास्थ्य क्षेत्र की पहलों की सराहना करते हुए अगस्त 2026 तक राज्य में किडनी प्रत्यारोपण सेवा शुरू करने के लिए नोटो की ओर से पूर्ण तकनीकी सहयोग और क्षमता निर्माण सहायता देने का आश्वासन दिया। स्वास्थ्य मंत्री जीटी ढुंगेल ने कहा कि मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग (गोले) के नेतृत्व में राज्य सरकार उन्नत स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। किडनी प्रत्यारोपण सेवा शुरू होने से अंतिम चरण के गुर्दा रोग से पीड़ित मरीजों को राज्य के भीतर ही जीवनरक्षक उपचार उपलब्ध हो सकेगा और उन्हें इलाज के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

National News

Politics