भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का मंत्री सामदुप लेप्चा ने लिया जायजा

लाचेन : सामाजिक कल्याण विभाग के मंत्री सह 31-लाचेन मंगन विधानसभा क्षेत्र के विधायक Samdup Lepcha ने लाचेन के चामतेन में भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने स्थानीय लोगों के सामने आ रही समस्याओं और क्षेत्र में उत्पन्न चुनौतियों की जानकारी ली।

मंत्री के साथ उत्तर जिले के डीसी अनंत जैन, एसपी रिनजिंग चोपेल राय, चुंगथांग के एसडीएम अरुण छेत्री, एसएचओ डीपी लिम्बू, जीआरईएफ के ओसी तथा संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। दौरे के दौरान टीम ने भूस्खलन स्थल का निरीक्षण किया और सड़क तथा आसपास के क्षेत्रों की स्थिति का आकलन किया। अधिकारियों ने लोगों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए तत्काल आवश्यकताओं और उठाए जाने वाले कदमों पर चर्चा की।

मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को स्थिति पर लगातार नजर रखने और जरूरी उपाय प्राथमिकता के आधार पर करने का निर्देश दिया। उन्होंने लाचेन के लोगों की सुरक्षा और कल्याण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि स्थिति से निपटने और जल्द से जल्द सामान्य सड़क संपर्क बहाल करने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

National News

Politics