गंगटोक : लोकसभा सांसद इंद्र हांग सुब्बा ने वीबीएसए विधेयक 2025 पर गठित संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के प्रारंभिक संवाद सत्र में भाग लिया। वरिष्ठ सांसद डी पुरंदेश्वरी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विभिन्न राज्य सरकारों के उच्च शिक्षा विभागों के प्रतिनिधियों के साथ प्रमुख शैक्षणिक और प्रशासनिक संस्थानों के प्रतिनिधि शामिल हुए।
बैठक में राज्यों के प्रतिनिधियों, नीति विशेषज्ञों और संस्थानों के प्रमुखों ने प्रस्तावित विधेयक को लेकर क्षेत्रीय दृष्टिकोण, जमीनी स्तर की चिंताओं और सुझावों को समिति के समक्ष रखा। सिक्किम समेत विभिन्न राज्यों के उच्च शिक्षा विभागों की ओर से भी विचार और सुझाव प्रस्तुत किए गए।
सत्र के दौरान सांसद इंद्र हांग सुब्बा ने समावेशी नीति निर्माण की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि राज्यों के शिक्षा विभागों, विशेषकर सिक्किम जैसे पहाड़ी राज्यों के साथ परामर्श से यह सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी कि राष्ट्रीय स्तर के शिक्षा सुधार क्षेत्रीय प्राथमिकताओं के अनुरूप, समान और व्यावहारिक हों।
संयुक्त संसदीय समिति विधेयक पर अपनी सिफारिशों को अंतिम रूप देने से पहले विभिन्न क्षेत्रों के हितधारकों के साथ परामर्श की प्रक्रिया जारी रखेगी।
No Comments: