गंगटोक : सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर से आज लोकभवन में ब्लैक कैट डिवीजन के जीओसी मेजर जनरल आशीष नेगी ने शिष्टाचार भेंट की।
इस मुलाकात के दौरान मेजर जनरल नेगी ने राज्यपाल को केरल का नया राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने राज्यपाल के सिक्किम के कार्यकाल के दौरान भारतीय सेना को दिए गए सभी सहयोग के प्रति अपना आभार व्यक्त किया।
मेजर जनरल ने राज्यपाल के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु तथा केरल के राज्यपाल के रूप में उनके आगामी नई यात्रा के लिए अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं।
No Comments: